Bharat Express DD Free Dish

पहले कत्ल, फिर बनाए संबंध: होटल में बुलाने लगा प्रेमिका की आत्मा; बोला- ‘छोड़ो, क्या करोगे जानकर’

इंदौर के द्वारकापुरी में एक फ्लैट से MBA छात्रा की नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपी बॉयफ्रेंड ने शक में हत्या की और फिर लाश के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं. पुलिस के सामने भी आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा.

Indore, Madhya Pradesh, Crime News, Indore MBA Student Murder

Indore MBA Student Murder: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैवानियात का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ आम जनता को बल्की पुलिस को भी हैरान कर दिया है. एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही एमबीए छात्रा गर्लफ्रेंड के साथ जो किया, उसे सुनकर किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाए. आरोपी पीयूष धामनोतिया ने न केवल अपनी प्रेमिका की हत्या की, बल्कि उसकी लाश के साथ जो दरिंदगी की, उसने पुलिस वालों तक की आंखों में आंसू ला दिए.

चार दिन बाद फ्लैट से मिली नग्न लाश

पूरा मामला 10 फरवरी से शुरू होता है जब युवती अचानक लापता हो गई. परेशान पिता ने अगले ही दिन पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. चार दिनों तक पुलिस और परिवार उसे तलाशते रहे, लेकिन 15 फरवरी को द्वारकापुरी के एक फ्लैट से उठती तेज बदबू ने हकीकत बयां कर दी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर वीभत्स था. युवती की नग्न लाश वहां पड़ी थी, हाथ-पैर बंधे हुए थे और पहचान छिपाने के लिए दरिंदे ने उसके मुंह में प्लास्टिक ठूंस दिया था.

मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर सोनिया सिंह, जिन्होंने अपने करियर में कई केस देखे हैं, वह भी खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने भारी मन से कहा कि “8 साल की नौकरी में ऐसा खौफनाक मंजर कभी नहीं देखा.”

शक की बीमारी और ‘खूनी’ प्यार

जांच में जो बातें निकलकर आईं, वो और भी चौंकाने वाली हैं. पुलिस के मुताबिक, पीयूष को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था. उसे लगता था कि वह किसी डेटिंग ऐप के जरिए दूसरे लड़कों से बात करती है. ऊपर से दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर भी अनबन चल रही थी. इसी नफरत और शक ने पीयूष को हत्यारा बना दिया.

इतना ही नहीं आरोपी पीयूष ने हत्या करने के बाद लड़की की लाश के साथ दुष्कर्म भी किया. इतना सब करने का बाद भी इसके चहरे पर एक पछतावे की लकीर तक नहीं थी. हत्या के बाद वह महाराष्ट्र के पनवेल भाग गया. हैरानी की बात तो यह है कि वहां एक होटल में वह कथित तौर पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहा था ताकि युवती की आत्मा को बुला सके.

ये भी पढ़ें- परीक्षा देकर मऊ से ट्रेन में सवार हुई थी NCC स्टूडेंट, टीटीई ने फर्स्ट AC केबिन में की दुष्कर्म की कोशिश- पीड़िता ने बयां की आपबीती

पिता को गुमराह करने की साजिश

कत्ल करने के बाद भी पीयूष का दिमाग शातिर तरीके से काम कर रहा था. वह मृतका का मोबाइल खुद चला रहा था ताकि किसी को शक न हो. वह युवती के पिता को वॉट्सएप पर फोटो और वीडियो भेजता रहा और कॉलेज के ग्रुप में भी पोस्ट डालता रहा ताकि सबको लगे कि वह जिंदा है और कहीं बाहर है. लेकिन तकनीक की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की और उसे मुंबई के पास से दबोच लिया.

चेहरे पर पछतावा नहीं, सिर्फ अकड़

जब पुलिस आरोपी पीयूष को क्राइम सीन पर लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद लोग और मीडियाकर्मी उसका चेहरा देखकर दंग रह गए. अपनी प्रेमिका की जान लेने के बाद भी उसके चेहरे पर पछतावे की एक लकीर तक नहीं थी. जब मीडिया ने उससे सवाल किए, तो वह झुंझलाते हुए और अकड़ दिखाकर बोला- ‘छोड़ दो न, क्या करोगे जानकर’. आखिर में जाते-जाते आरोपी ने बस इतना कहा कि “वक्त आने पर सब बताऊंगा” और फिर पुलिस उसे लेकर चली गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read