AI जेनरेटेड इमेज
Man turn blue: दुनिया में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जो हमें हैरान कर देती हैं, लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जो पहले डराते हैं और बाद में हंसी का ऐसा ठहाका लगवाते हैं कि आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएं. इंग्लैंड के डर्बीशायर से एक ऐसा ही अतरंगी मामला सामने आया है. यहां एक 42 साल का शख्स रातों-रात हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ के किरदारों जैसा नीला पड़ गया. मामला इतना गंभीर लगा कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जब डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, तो जो सच्चाई निकलकर आई उसने सबको लोटपोट कर दिया.
दरअसल, 42 वर्षीय टॉमी लिंच टॉमी डर्बीशायर के कैसल ग्रेसली के रहने वाले हैं. एक सुबह जब वो सोकर उठे और आईने में अपना चेहरा देखा, तो उनके होश उड़ गए. उनका चेहरा, हाथ और पूरा शरीर गहरे नीले रंग का हो चुका था. टॉमी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है. उन्हें थोड़ी थकान भी लग रही थी, तो उन्हें लगा कि शायद उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गई है या कोई गंभीर बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया है.
टॉमी के दोस्त डेल ने जब उन्हें इस हालत में देखा, तो वो भी घबरा गए. बिना देर किए डेल उन्हें पास के अस्पताल ले गए. टॉमी बताते हैं कि जब वो अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड के रिसेप्शन पर पहुंचे, तो वहां मौजूद स्टाफ और मरीज उन्हें ऐसे घूर रहे थे जैसे उन्होंने कोई भूत देख लिया हो या कोई एलियन उनके बीच आ गया हो.
मरीज की हालत और उसका नीला रंग देख डॉक्टरों के हाथ-पांव भी फूल गए. उन्हें लगा कि शायद यह ‘साइनोसिस’ (Cyanosis) का मामला है, जिसमें खून में ऑक्सीजन की भारी कमी होने पर शरीर नीला पड़ जाता है. डॉक्टरों ने तुरंत टॉमी को स्ट्रेचर पर लेटाया और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया.
टॉमी ने अपनी मां को भी अपनी एक फोटो भेज दी थी, जिसे देखकर वो बुरी तरह घबरा गईं. अस्पताल में हलचल इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते टॉमी के बिस्तर के चारों ओर करीब 10 डॉक्टरों की टीम जमा हो गई. हर कोई यह समझने की कोशिश कर रहा था कि आखिर एक इंसान जिंदा रहते हुए इतना नीला कैसे पड़ सकता है.
इलाज की प्रक्रिया के दौरान जब एक डॉक्टर ने टॉमी का ब्लड सैंपल लेने के लिए उनके हाथ को ‘अल्कोहल वाइप’ (रुई और दवा) से साफ किया, तो एक चमत्कार हुआ. जैसे ही रुई टॉमी की त्वचा पर घिसी गई, वो सफेद रुई गहरी नीली हो गई और नीचे से टॉमी की असली गोरी त्वचा चमकने लगी.
डॉक्टरों को माजरा समझते देर नहीं लगी. टॉमी से जब पूछताछ हुई, तो पूरा माजरा सामन आया. दरअसल, टॉमी के दोस्त डेल ने उन्हें ठंड से बचने के लिए नीले रंग की शानदार किंग साइज चादरें गिफ्ट की थीं. टॉमी ने बिना धोए ही उन चादरों को बिछा लिया और दो रातों तक उन पर सोते रहे. चादरों का कच्चा रंग टॉमी के पसीने के साथ घुलकर उनके पूरे शरीर पर ऐसा चढ़ा कि वो सचमुच ‘अवतार’ फिल्म के जीव लगने लगे.
जैसे ही टॉमी को समझ आया कि वो किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि चादर के रंग की वजह से नीले हुए हैं, उनकी शर्मिंदगी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने बताया कि उन्होंने घर पर हाथ रगड़कर धोने की कोशिश की थी, लेकिन बिना साबुन के वो रंग नहीं निकल रहा था. अस्पताल में डॉक्टरों ने जब यह सुना, तो वहां हंसी का फव्वारा फूट पड़ा.
डॉक्टरों ने टॉमी से कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में ऐसा मजेदार केस पहले कभी नहीं देखा था. आमतौर पर इमरजेंसी वॉर्ड में तनाव का माहौल होता है, लेकिन टॉमी की इस ‘नादानी’ ने पूरे अस्पताल स्टाफ का दिन बना दिया.
ये भी पढ़ें: गूंजते मंत्रो के बीच धांय-धांय: मंडप पर बैठ दूल्हा उड़ाता रहा बंदे, सोशल मीडिया पर सब हैरान
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…