अजब-गजब

ये हैं दुनिया की वो नदियां, जिनमें बहता पानी नीला नहीं…बल्कि दिखा सुर्ख लाल; कुछ का तो रातों-रात बदल गया था रंग

दुनियाभर में ऐसी कई नदियां और झीलें हैं जो अपने अनोखे रंग और रहस्यों के लिए जानी जाती हैं. आमतौर पर नदियों का पानी साफ या हल्का नीला-हरा दिखाई देता है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी नदियां भी हैं जिनका पानी अचानक खून की तरह सुर्ख लाल हो गया. इस खौफनाक और हैरान कर देने वाले नजारे को देखकर स्थानीय लोग अक्सर इसे किसी दैवीय प्रकोप या अपशकुन से जोड़कर देखने लगते हैं.

भारत से लेकर रूस, चीन और अर्जेंटीना तक ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां नदियों का रंग रातोंरात बदल गया. आइए जानते हैं इसके पीछे क्‍या वजह रही होगी.

रूस की दालदीकान नदी: जब पानी हुआ गाढ़ा लाल

रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित दालदीकान नदी (Daldykan River) का पानी अचानक गहरे लाल रंग में बदल गया था. इस नजारे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. वैज्ञानिकों और जांच एजेंसियों ने जब इसकी तफ्तीश की, तो पता चला कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि इंसानी लापरवाही थी. नदी के पास ही स्थित एक बड़ी निकेल धातु की फैक्ट्री के पाइपलाइन से भारी मात्रा में रासायनिक कचरा (केमिकल वेस्ट) लीक होकर नदी में मिल गया था, जिससे नदी का पानी लाल हो गया था.

रूस की डाल्डिकन नदी

 

चीन की जियान नदी: रातोंरात ‘खून’ में बदली धारा

चीन के लुओयांग शहर से बहने वाली जियान नदी (Jian River) का रंग भी एक सुबह अचानक पूरी तरह से लाल पाया गया. स्थानीय निवासी जब सुबह उठे तो नदी को देखकर खौफ में आ गए. जांच में सामने आया कि शहर की दो अवैध डाइंग (कपड़ा रंगने वाली) फैक्ट्रियों ने चोरी-छिपे भारी मात्रा में लाल रंग का केमिकल और कचरा नदी के बरसाती नाले में बहा दिया था, जिसने पूरी नदी को लाल कर दिया था.

चीन की सबसे लंबी नदी

अर्जेंटीना की रियो चिली: पानी कुदरती कारणों से लाल

अर्जेंटीना में स्थित ‘रियो चिली’ (Rio Chili) नदी का पानी हमेशा से ही लाल रहता है. हालांकि, यह प्रदूषण की वजह से नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. इस नदी के पानी में आयरन ऑक्साइड (Iron Oxide) की मात्रा बहुत ज्यादा है, जो पानी के साथ मिलकर उसे स्वाभाविक रूप से जंग जैसा लाल रंग प्रदान करती है.

भारत की लोनार झील: जब गुलाबी से लाल हुआ पानी

भारत के महाराष्ट्र में स्थित ऐतिहासिक लोनार झील (Lonar Lake), जो एक उल्कापिंड के टकराने से बनी थी, का पानी भी साल 2020 में अचानक रातोंरात बदलकर गुलाबी और फिर सुर्ख लाल हो गया था. हालांकि, यह किसी प्रदूषण की वजह से नहीं बल्कि एक प्राकृतिक घटना थी. वैज्ञानिकों के शोध में पता चला कि पानी में ‘हेलोआर्किया’ (Haloarchaea) नामक सूक्ष्मजीवों और विशेष एलगी (शैवाल) की संख्या अत्यधिक बढ़ने और खारेपन के कारण पानी का रंग बदल गया था.

वैज्ञानिकों के अनुसार, किसी भी जलस्रोत का पानी लाल होने के मुख्य रूप से दो कारण होते हैं:

औद्योगिक प्रदूषण (Industrial Pollution): फैक्ट्रियों से निकलने वाले आयरन ऑक्साइड, केमिकल डाई और भारी धातुएं जब पानी में मिलती हैं, तो पानी का रंग रातोंरात बदल जाता है.

रेड एलगल ब्लूम (Red Algal Bloom): जब मौसम में अचानक बदलाव होता है और पानी में लवणता (नमक) बढ़ती है, तो कुछ विशेष प्रकार के लाल शैवाल और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, जिससे पानी का रंग प्राकृतिक रूप से लाल या गुलाबी दिखाई देने लगता है.

यह भी पढ़िए: …तो क्‍या ऐसे स्‍वच्‍छ हो जाएंगे पांचों समंदर? अथाह सागर में जाने से पहले ही प्लास्टिक-कचरा निगल जाती है ये अनोखी मशीन, दुनियाभर में छिड़ी मुहिम

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

45 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

57 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago