अजब-गजब

बाप रे! युवक की आंख में 15 साल से फंसी थी ऐसी खतरनाक चीज, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Eye Diseases Cause: कई बार आंखों में कुछ चले जाने के बाद आप परेशान हो जाते होंगे. धूल का कण भी अगर आपके आंखों में चला जाता है तो लोग दर्द की वजह से छटपटा जाते हैं. जब तक आप उसे हटा न ले आपको राहत नहीं मिलती है. लेकिन अगर वहीं आपके आंखों में एक ऐसी खतरनाक चीज फंस जाए तब आप क्या करेंगे. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जिसकी आंखों में एक दो नहीं बल्कि 15 सालों से एक ऐसी खतरनाक चीज फंसी हुई थी. जब वह डॉक्टर चेकअप कराने गया तो एक हैरान कर देने वाली बात का पता चला. जिसने डॉक्टर और सभी लोगों को हिला कर रख दिया है.

चेकअप के दौरान दंग रह गए डॉक्टर

यह हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका के बोस्टन का है. जहां 30 वर्षीय एक शख्स डायबिटीज का शिकार है और वह समय-समय पर अपनी आंखों की जांच के लिए डॉक्टर के पास जाता रहता है. लेकिन इस बार जब बो अपने आंखों का चेकअप करवाने गया तो एक ऐसी चीज दिखाई पड़ी जिसे देखते ही डॉक्टर भी हैरान हो गए, डॉक्टर ने उसे सवाल पूछा कि आपकी आंखों में चुभन नहीं होती है. तो युवक ने जवाब दिया कि उसे कोई दिक्कत नहीं होती है. यहां तक की मुझे कभी दर्द का अहसास तक नहीं होता है.

आंखो में फंसी थे ये चीज

इसी बीच डॉक्टर ने बताया कि उसकी आंखों में 3 मिलीमीटर लंबा लकड़ी का टुकड़ा फंसा हुआ है. इसके बाद युवक ने बताया कि करीब 15 साल पहले बागवानी करते समय उसे आंखों में चोट लग गई थी. उस समय उसे काफी दर्द हुआ था लेकिन वह बाद में ठीक हो गया था जिसकी वजह से वह सभी डॉक्टर को दिखाने नहीं गया.

डॉक्टर ने आगे बताया कि आंख में लगी चोट के मामले जल्दी पता चल जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी केस होते हैं जिसमें लक्षण नहीं दिखाई देते हैं. बोस्टन के व्यक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसकी आंखों में लकड़ी का टुकड़ा फंसा हुआ था लेकिन उसे न तो दर्द का अहसास हुआ और न ही असहजता महसूस हुई इसलिए उसने इलाज कराना जरूरी नहीं समझा.

डॉक्टर ने दी ये सलाह

डॉक्टर ने कहा कि वो तो शुक्र है कि शख्स की कॉर्निया में लकड़ी के टुकड़े से छेद नहीं हुआ वरना आंखों की रोशनी भी जा सकती थी. डॉक्टर ने शख्स को भविष्य में आंखों में किसी तरह का दर्द या परेशानी होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है. जिसके बाद डॉक्टर ने लकड़ी के टुकड़ों को बाहर निकाला या नहीं इसकी जानकारी नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

53 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago