आस्था

होलाष्टक के दौरान 8 दिनों तक भूलकर भी ना करें ये काम, माने गए हैं बेहद अशुभ

Holashtak 2024 Start End Dos and Donts: होलाष्टक, होली से आठ दिन पहले शुरू हो जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी. ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो चुका है. हिंदी पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से फाल्गुन पूर्णिमा तक की अवधि को होलाष्टक कहा जाता है. परंपरा के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कुछ कार्य नहीं किए जाते हैं. होलाष्टक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए, जानिए.

होलाष्टक का क्या है महत्व?

होलाष्टक के दौरान भगवान श्रीहरि (विष्णु) की उपासना शुभ मानी गई है. मान्यता है होलाष्टक (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक) के दौरान ही भक्त प्रह्लाद को यातनाएं दी गई थीं. इसलिए इस दौरान भागवान विष्णु की पूजा श्रेष्ठ मानी जाती है. इस बारे में कथा आती है कि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन ही हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को बंदी बनाया था. मान्यतानुसार, इस दौरान कुछ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. इस दौरान मुख्य रूप से 16 संस्कार (गर्भाधान से लेकर अंत्येष्टि तक) नहीं किए जाते हैं.

होलाष्टक के दौरान क्या ना करें?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इस दौरान गृह प्रवेश और शादी इत्यादि मांगलिक कार्य भी नहीं किए जाते हैं. इसके अलावा इस दौरान 16 संस्कारों में से किसी एक को भी नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि जिन लड़कियों की नई शादी हुई है, उन्हें होलाष्टक के दौरान अपने मायके में ही रहना चाहिए.

होली कब है?

होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 25 मार्च, सोमवार को देर रात 12 बजक 29 मिनट पर हो रही है. ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा और इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन कब है 24 या 25 मार्च को? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, पहले उदित होंगे शनि देव; जानें किसकी पलटेगी किस्मत और किसको रहना होगा सतर्क!

Dipesh Thakur

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago