अजब-गजब

ये हैं भारत के सबसे अजब गजब गांव के नाम! जिन्हें बताने में लोगों को आती है शर्म

Strange Village Name: भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है, जहां पर हर जगह की अपनी खासियत है. ऐसे में आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम और वहां की परम्पराओं को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. आप चाहें तो इन गांव में घूम भी सकते हैं. वहीं जिन गांव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो पूरी दुनिया से अलग हैं और कई लोग तो इनके बारे में जानते तक नहीं हैं. यह सभी गांव अलग-अलग नाम से जानें जाते हैं. जाना जाता है. तो आइए देरी ना करते हुए जानते हैं इन गांव के पीछे के अजब गजब किस्से.

अजब जगहों के गजब नाम!

1. ‘जमाईपुरा’ गांव (Strange Village Name)

उत्तर प्रदेश के बागपत के खेकड़ा गांव के ‘जमाईपुरा’ मुहल्ले की परंपरा भी बिलकुल अजीब है. कहते हैं कि एक जमाना था जब परिवारों में घरजमाई भी होते थे, लेकिन आज के समय यही जमाईपुरा की विशेषता बन गई है.

2. रंगीली और मेंहदी गांव

बता दें कि राजस्थान के गंगापुर में ‘रंगीली’ और ‘मेहंदी’ नाम के गांव हैं. जो भी लोग पहली बार इन गांव के नामों को सुनते हैं वह अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं और उनकी हंसी निकल जाती है.

3. कुत्तेयांवाली गांव

पंजाब के मुक्तसर में एक गांव नाम कुत्तेयांवाली गांव है. वहीं गांव के लोग इस नाम से इतना परेशान हो गए कि उन्होंने गांव का नाम बदलने की गुजारिश मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी थी.

4. ‘चूहेकी’ गांव

पंजाब के ही जालंधर स्थित जंडियाला के पास का एक गांव ‘चूहेकी’ भी कई लोगों के हंसने पर मजबूर कर देता है.

5. झूठों की ढाणी गांव

राजस्थान में पुष्कर के गनाहेड़ा में झूठों की ढाणी है. यहां के रहने वालों को लोग हंसी-मजाक में झूठा कह देते हैं.

यह भी पढ़ें : दुनिया में ऐसा गांव जहां सड़क पर चलते-चलते सो जाते हैं लोग, महीने भर तक नहीं उठते, जानें इसका कारण

6. छूछंदरा गांव

अजमेर के मसूदा में एक छछूंदरा ग्राम पंचायत है. इसका नाम लेने और ये बताने कि मैं छछूंदरा से हूं, लोग शरमा जाते हैं.

7. कोरोना गांव

यूपी के एक गांव में लोग नहीं जाना चाहते, क्योंकि इसका नाम कोरौना है. सीतापुर जिले के इस गांव के नाम की वजह से लोग गांव में जाने से डरते हैं.

8. भैंसा गांव

उत्तर प्रदेश के मथुरा केवल धर्मनगरी के लिए ही प्रसिद्ध नहीं हैं बल्कि इस जिले में एक ऐसा गांव भी है जिसका नाम ‘भैंसा’ है.

9. बनगांव गांव (Strange Village Name)

बिहार के सहरसा जिले में स्थित ‘बनगांव’ थोड़ा हटकर है जो एक मिसाल पेश करता है. यहां से तकरीबन हर वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेना व भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारी चुने जाते हैं.

10. धौर्रा माफी गांव

अलीगढ़ का ‘धौर्रा माफी’ गांव. इस गांव को 2008 में सबसे शिक्षित गांव के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली थी.

Uma Sharma

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

21 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago