प्रतीकात्मक चित्र- AI जनरेटेड
खाने के साथ म्यूजिक और डांस तो कई रेस्टोरेंट में मिलता है, लेकिन चीन का एक रेस्टोरेंट इस मामले में अलग ही स्तर पर है. यहां ग्राहकों को खाने के साथ-साथ हर दिन एक नया ड्रामा और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. चलिए, इस अनोखे रेस्टोरेंट की पूरी कहानी जानते हैं!
इस अनोखे रेस्टोरेंट का नाम ‘कैंटोनीज चाय रेस्टोरेंट’ है. यहां का प्रमुख आकर्षण इसके लजीज डिम-सम (यानि डम्पलिंग) और लाइव कुश्ती शो हैं. रेस्टोरेंट के बीचों-बीच एक बड़ा अखाड़ा बनाया गया है, जहां पहलवान कुश्ती करते हैं. हालांकि, ये मुकाबले असली नहीं होते. ये पहलवान सिर्फ एक्टिंग करते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं.
रेस्टोरेंट के मालिक जियो शिन ने कुश्ती करवाना इसलिए शुरू किया ताकि ग्राहकों का मनोरंजन हो सके और वे बोर न हो जाएं. उनकी यह सोच प्रो रेसलिंग से प्रेरित है जो 19वीं सदी में अमेरिका में शुरू हुई थी, जिसमें पहलवान स्क्रिप्टेड फाइट करते थे. जियो शिन ने इसी मॉडल को अपनाकर इसे अपने रेस्टोरेंट का हिस्सा बना दिया.
रेस्टोरेंट में करीब 760 सीटों की व्यवस्था है, जहां ग्राहक आराम से बैठकर कुश्ती का आनंद ले सकते हैं. कुश्ती देखने के लिए ग्राहकों को लगभग 4,500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. शो के दौरान नाटकीय कहानियां दिखाई जाती हैं. सबसे मशहूर कहानी में एक विदेशी पहलवान चीनी पहलवान को हराता है. लेकिन बाद में एक स्थानीय पहलवान आकर उसे हरा देता है.
यहां लड़ने वाले पहलवान असल में अलग-अलग पेशों से जुड़े हुए हैं. जैसे, एक पहलवान स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाता है, तो दूसरा मैकेनिक है. ये लोग कुश्ती में दिलचस्पी रखते हैं और इसे शौक के तौर पर करते हैं. कुश्ती करते वक्त पहलवान दर्शकों से बातचीत भी करते हैं. कभी-कभी वेटर खाना परोसने के बाद अखाड़े में कूदकर लड़ाई का हिस्सा बन जाते हैं. यह सब ग्राहकों के लिए बेहद मनोरंजक होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव ने आर्थिक PDA का फॉर्मूला तैयार…
WPL Auction में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. 27 स्लॉट्स के लिए होने वाले मिनी…