देश

“हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया…”, राहुल, प्रियंका गांधी और केजरीवाल पर जमकर बरसे मायावती के भतीजे आकाश

बाबा साहब भीमराम आंबेडकर पर मचे सियासी घमासान के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने राहुल और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हालिया प्रदर्शनों और बयानों का जिक्र करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है.

आकाश आनंद ने क्या कहा?

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने एक्स पर लिखा, “करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी भगवान ही हैं. लेकिन वोटों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना आज कल एक फैशन हो गया है. पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में उनका अपमान किया, फिर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बनाया और उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब की छवि के साथ छेड़छाड़ की. देश के दलित, शोषित, वंचित उपेक्षितों के आत्म-सम्मान के लिए बीएसपी का मिशन जारी रहेगा. गृहमंत्री अमित शाह को पश्चाताप करना ही पड़ेगा.”

विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस आज (24 दिसंबर) पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है.

कैसे हुई विवाद की शुरुआत?

गौरतलब है कि इस विवाद की शुरुआत 17 दिसंबर को उस समय हुई थी, जब राज्यसभा में चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा था कि “अभी एक फैशन हो गया है…आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.

यह भी पढ़ें- महाकुम्भ में हो पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, इंटेलिजेंस बढाएं, माफिया-गुर्गों पर भी कार्रवाई तेज करें: CM योगी

गृहमंत्री ने इस दौरान आगे कहा, हमें खुशी है कि आंडेबकर का नाम लेते हैं. अभी आंबेडकर का 100 बार नाम लो, लेकिन आंबेडकर के प्रति कांग्रेस के मन में क्या है, ये मैं आपको बताता हूं. आखिर बाबा साहब ने देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया था? उन्होंने कई बार इस बात को कहा कि अनुसूचित जातियों और जनजातियों के साथ होने वाले व्यवहार से असंतुष्ट हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने विदेश नीति पर भी असहमति व्यक्त की थी, अनुच्छेद 370 के खिलाफ थे. उनसे जो वादा किया गया, जिसे पूरा नहीं किया गया, इसलिए अंत में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

2 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

15 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

27 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

39 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

44 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

1 hour ago