Delhi-Highway Silver flood: हरीश शर्मा/हापुड़: कभी-कभी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां दिल्ली-हाइवे पर अचानक चांदी बरसने लगी. सुनने में भले ही यह किसी फिल्मी सीन जैसा लगे, लेकिन यह पूरी तरह से सच्ची घटना है.
घटना हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के दिल्ली-हाइवे की है. बताया जा रहा है कि एक ट्रक, जो चांदी से भरा हुआ था, तेज रफ्तार में हाइवे से गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा खुल गया और उसमें लदी चांदी सड़क पर गिरने लगी. देखते ही देखते हाइवे पर चमकती हुई चांदी के टुकड़े बिखर गए.
जैसे ही राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजर सड़क पर गिरी चांदी पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई. कोई बाइक रोककर नीचे कूद पड़ा, तो कोई पैदल ही सड़क पर दौड़ने लगा. कुछ ही मिनटों में हाइवे पर दर्जनों लोग चांदी बटोरते नजर आए. हालात ऐसे हो गए कि हाइवे पर ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया.
घटना के दौरान जो भी मौके पर था, उसने अपने हाथ खाली नहीं रखे. कोई जेब में चांदी भरता दिखा, तो कोई गमछे या रुमाल में समेटता नजर आया. कुछ लोगों ने तो सड़क पर गिरा एक-एक टुकड़ा खोजने के लिए पूरी लेन छान मारी. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.
बता दें कि देखते ही देखते चांदी उठाने वालों की भीड़ लग गई. ट्रक चालक को जब इस बात का एहसास हुआ, तब तक काफी चांदी सड़क पर फैल चुकी थी. बाद में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की.
वहीं, ये अजीबोगरीब घटना अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है. लोग इसे किस्मत का खेल बता रहे हैं, तो कुछ इसे लालच का उदाहरण कह रहे हैं.
ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान में ये गलती नहीं करूंगा’, मुठभेड़ के बाद गिड़गिड़ाया गौ हत्यारा; मुजफ्फरनगर में नेटवर्क बेनकाब
-भारत एक्सप्रेस
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग 'जय…
महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…