देश

ड्रग सप्लाई चेन पर बड़ा एक्शन: ANTF और BSF के जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी खेप पकड़ी गई

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीमा पार से हो रही नशे की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें करीब 19.980 किलो हेरोइन बरामद की गई है. इस कार्रवाई में न सिर्फ नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क को संभालने वाले चार अहम आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

पाकिस्तान से जुड़े थे तार

जांच एजेंसियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे. ये लोग बॉर्डर पार से आने वाली ड्रग कंसाइनमेंट को आगे पहुंचाने, उसकी डिलीवरी कराने और पूरे इलाके में डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और इसके तार कई इलाकों से जुड़े हो सकते हैं.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस पूरे मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. जांच एजेंसियां अब सिर्फ गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि उनके पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने में जुटी हैं. सप्लाई रूट, सीमा पार संपर्क और फाइनेंशियल लिंक, हर एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य में ड्रग्स के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने दोहराया कि सीमा पार से चल रहे नार्को नेटवर्क को जड़ से खत्म करना पंजाब पुलिस की प्राथमिकता है. इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा.

यह कार्रवाई न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल को दिखाती है, बल्कि यह भी साफ संकेत देती है कि पंजाब में ड्रग माफिया के लिए अब हालात आसान नहीं रहने वाले. पुलिस और सुरक्षा बलों की सख्ती आने वाले दिनों में ऐसे नेटवर्क के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

ये भी पढ़ें: मद्रास हाईकोर्ट का कार्तिकेय दीपम विवाद पर बड़ा फैसला, दीप जलाने की मिली मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

12 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

43 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago