अजब-गजब

अजीब परंपरा! इस देश में गर्भवती पत्नी को कंधे पर उठाकर जलते कोयले पर नंगे पैर चलते हैं पति, जानें इसके पीछे की मान्यता

दुनिया के हर देश में कुछ परंपराएं ऐसी होती हैं जो बाहर के लोगों को अजीब और हैरान करने वाली लग सकती हैं. कई बार ये प्रथाएं अव्यावहारिक और असंभव सी लगती हैं, लेकिन जहां ये निभाई जाती हैं, वहां इनका गहरा महत्व होता है. ऐसी ही एक चौंकाने वाली परंपरा चीन में देखने को मिलती है, जहां पति अपनी गर्भवती पत्नी को पीठ पर उठाकर जलते हुए कोयले पर नंगे पैर चलते हैं.

क्या है इस परंपरा की वजह

चीन के कई हिस्सों में मान्यता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ते हैं. मूड स्विंग, तबीयत खराब और प्रसव पीड़ा जैसी तकलीफें उन्हें अकेले सहनी पड़ती हैं. पति इस परंपरा के जरिए यह जताते हैं कि वे भी इस सफर में अपनी पत्नी के साथ हैं.

लोगों का यह भी विश्वास है कि ऐसा करने से होने वाला बच्चा स्वस्थ पैदा होता है. साथ ही, इस परंपरा को निभाने से पत्नी के अंदर प्रसव पीड़ा से लड़ने की ताकत आ जाती है.

परंपरा को लेकर अलग-अलग राय

चीन में इस परंपरा को लेकर अलग-अलग राय है. जहां कुछ लोग इसे आस्था और साथ निभाने का प्रतीक मानते हैं, वहीं कई इसे बेकार और अव्यावहारिक मानते हैं. आलोचकों का कहना है कि जलते कोयले पर चलने से गर्भावस्था की कठिनाइयां दूर नहीं हो सकतीं. यह सिर्फ प्रतीकात्मक है, जिसका वास्तविक प्रभाव नहीं होता. चीन में कुछ लोग इस प्रथा को पुरानी सोच का प्रतीक मानते हैं. उनका कहना है कि समाज को ऐसी प्रथाओं के बजाय प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने पर ध्यान देना चाहिए.

चीन की अन्य विचित्र परंपराएं

चीन में अजीब परंपराओं की कोई कमी नहीं है. यहां का “युलिन डॉग मीट फेस्टिवल” भी दुनियाभर में विवादित है. यह उत्सव 2009 में शुरू हुआ था और हर साल लगभग दस दिनों तक चलता है. इस दौरान, कथित तौर पर हज़ारों कुत्तों का मांस खाया जाता है. इसके अलावा बिल्ली का मांस, ताजा लीची और शराब का सेवन भी किया जाता है. इस उत्सव की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना भी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘तहसील से लेकर डीएम तक के चक्कर काटे…’, सीएम योगी के आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला

Lucknow Woman Climbs Tower: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…

9 minutes ago

रूस के संसदीय चुनाव में पुतिन का जलवा, यूनाइटेड रशिया ने 450 में से 355 सीटों पर जमाया कब्जा

Russia Parliamentary Election Results: रूस में संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

11 minutes ago

दिल्ली में फिर दहला देने वाली वारदात; 7 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, थाने के बाहर भारी हंगामा

दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला…

16 minutes ago

‘मुझे बच्चों से कोई ममता नहीं…’, इंस्टाग्राम वाली प्रेमिका के लिए कानपुर की महिला ने छोड़ा परिवार

कानपुर के महाराजपुर में तीन बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर हुई सहेली से प्यार के…

26 minutes ago

राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस पीछे, बारां में AAP का पहला बोर्ड

Rajasthan Municipal Election Results: राजस्थान निकाय चुनावों में बीजेपी ने 199 बोर्डों पर जीत हासिल…

38 minutes ago

ऐसा बदला लेंगे कि रूह कांप जाएगी…, पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी खुली धमकी

Pakistan Airstrike In Afghanistan: पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद…

46 minutes ago