अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन. (फाइल फोटो)
Joe Biden Farewell Speech: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज ओवल ऑफिस से अपना अंतिम संबोधन दिया. इस फेयरवेल स्पीच में उन्होंने देश में बढ़ती हुई दौलतमंदों की ताकत पर चिंता जताई. बाइडेन ने कहा कि आज अमेरिका में मुट्ठीभर लोगों के पास सत्ता का केंद्रीकरण हो रहा है, जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकता है. उन्होंने बताया कि इस स्थिति से आम लोगों के बुनियादी अधिकार भी खतरे में पड़ सकते हैं, क्योंकि यह निष्पक्ष अवसरों को समाप्त कर सकता है.
बाइडेन ने यह भी कहा कि अमेरिका का मतलब है कि सभी को समान अवसर मिलें, और हमें इस ताकतवर क्लास से बाहर निकलना होगा. साथ ही, उन्होंने कहा कि मेहनत और प्रतिभा ही व्यक्ति को आगे बढ़ाने का रास्ता है.
उन्होंने आज के समय में गलत सूचनाओं के प्रसार और स्वतंत्र प्रेस के संकट की ओर भी इशारा किया. बाइडेन ने बताया कि मीडिया पर दबाव बढ़ रहा है और स्वतंत्रता की भावना को खतरा हो सकता है.
जो बाइडेन ने अपनी स्पीच में यह भी कहा कि अमेरिका का विचार सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि दुनियाभर के विभिन्न लोगों के योगदान से आकार लिया है. उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका की शक्ति और विविधता में एकता है.
अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बाइडेन ने बताया कि उन्होंने नाटो को मजबूत किया, गन सेफ्टी कानूनों को लागू किया और बुजुर्गों के लिए दवाओं की कीमतें कम की.
यह भी पढ़ें- शपथ लेने से पहले Donald Trump का एक और बड़ा ऐलान, विदेशियों से वसूली के लिए बनाएंगे नया विभाग
यह बाइडेन का राष्ट्रपति के रूप में ओवल ऑफिस से अंतिम संबोधन था. इससे पहले, 24 जुलाई को उन्होंने घोषणा की थी कि वह 2024 राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से पीछे हट रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…