खेल

टीम इंडिया को मिला नया बैटिंग कोच, सितांशु कोटक संभालेंगे जिम्मेदारी

सौराष्ट्र के दिग्गज खिलाड़ी सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) को भारतीय क्रिकेट टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है. हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कोटक इंग्लैंड के खिलाफ भारत में होने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. पहला टी20 मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जाएगा.

इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम कोलकाता में 3 दिनों का कैंप लगाएगी. खिलाड़ी 18 जनवरी को कैंप में रिपोर्ट करेंगे. कोटक इस दौरान टीम के बैटिंग कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.

गौतम गंभीर के असिस्टेंट कोच होंगे कोटक

वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हैं. उनके साथ असिस्टेंट कोच के रूप में अभिषेक नायर (Abhishek Nair) और रयान टेन डसकाटे (Ryan Ten Doeschate), बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) और फील्डिंग कोच टी दिलीप (T Dilip) टीम के साथ काम कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में हार के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ की काफी आलोचना हुई थी. ऐसे में बैटिंग कोच के तौर पर कोटक को शामिल किया गया है ताकि बल्लेबाजों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके.

कोटक का क्रिकेट करियर और अनुभव

सितांशु कोटक सौराष्ट्र के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में 3083 रन हैं, जिसमें उनका औसत 42.33 का रहा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनकी तकनीक और बल्लेबाजी शैली हमेशा से सराहनीय रही है.

2013 में घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, कोटक ने कोचिंग करियर शुरू किया. उन्होंने BCCI और इंग्लैंड-वेल्स क्रिकेट बोर्ड से लेवल 1 और लेवल 2 कोचिंग कोर्स पूरे किए. 2014 में उन्हें सौराष्ट्र टीम (Saurashtra Team) का कोच बनाया गया, जहां से उनके सफल कोचिंग करियर की शुरुआत हुई.

शेड्यूल इस प्रकार है…

  • पहला टी20- 22 जनवरी, कोलकाता
  • दूसरा टी20- 25 जनवरी, चेन्नई
  • तीसरा टी20- 28 जनवरी, राजकोट
  • चौथा टी20- 31 जनवरी, पुणे
  • पांचवां टी20- 2 फरवरी, मुंबई

इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी, जो 6, 9 और 12 फरवरी को खेली जाएगी. इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए रवाना होगी.

टीम को बल्लेबाजी में मिलेगी नई दिशा

कोटक की कोचिंग का अनुभव और उनकी तकनीकी समझ भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. उनकी नियुक्ति से टीम इंडिया को अपनी कमजोरियों पर काबू पाने और आगामी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है.


इसे भी पढ़ें- Team India के लगातार खराब प्रदर्शनों के बाद सख्त हुआ BCCI, एक पुराने नियम को फिर से लागू करने का किया फैसला


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago