कीड़े-मकोड़े फूल-पत्तियों को न खा जाएं..इसलिए किया ऐसा इंतजाम
Army Of Frogs: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें कुत्ते और बिल्लियों को पालना पसंद होता है. इनके साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना लोगों को बड़ा अच्छा लगता है. इसके अलावा कुछ लोगों को हाथी और घोड़ों को भी पालने का शौक होता है. वहीं, कुछ लोग शौकिया तौर पर या बिजनेस के उद्देश्य से मछलियों और कछुओं को भी पालते हैं.
मगर क्या आपने कभी मेंढकों की सेना देखी है? दरअसल एक शख्स ने बगीचे में लाखों की संख्या में मेंढक पाल रखे हैं. ऐसे लगता है जैसे उसने मेंढ़कों की सपूरी सेनी ही बना ली है. यह अजीबोगरीब कहानी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें एक बड़े टैंक में हजारों मेंढक नजर आ रहे हैं. सभी मेंढक काफी बड़े और मोटे-ताजे थे.
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में बड़े-बड़े मोटे मेंढक एक साथ बैठे नजर आ रहे थे. इसके पास खड़ा एक शख्स बड़ी छलनी से इन मेंढकों को एक-एक करके बाहर निकालता नजर आ रहा है. जब एक शख्स ने मेंढक को पानी से निकालकर सुरक्षित जगह पर रखा तो उसके आकार ने सभी को हैरान कर दिया.
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए हैं. कई लोग इसे मेढकों की सेना कह रहे है. बता दे की, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि उनके रोंगटे खड़े हो गए. वहीं एक यूजर ने लिखा कि जिसे बाहर निकाला गया वह भीड़ में सबसे खास शख्स बन गया. वीडियो के कैप्शन में इसे मेंढकों की सेना बताया गया.
ये भी पढ़ें:OMG! 200 करोड़ रुपये में मिल रही Number Plate: लिस्ट में और भी हैं, जिनके दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां मेंढक खाए जाते हैं. इनका उत्पादन खेती से होता है. ऐसे छोटे-छोटे टैंकों में मेंढकों को पाला जाता है. बड़े होने पर लोग उनका मांस बेचकर पैसे कमाते हैं. बता दे की, मेंढक सिर्फ चीन में ही खाए जाते हैं. जिसके अलावा इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया और अन्य देशों में भी मेंढक खाए जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…