मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी के साथ अखिलेश यादव.
Akhilesh Yadav met Mukhtar Ansari family: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज गाजीपुर के मुहम्मदाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की. बता दें कि अखिलेश मुख्तार की मौत के 11 दिन बाद मुख्तार के परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्तार की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है.
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार की मौत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आखिरकार जो व्यक्ति सालों से जेल में है ऐसे में उसे क्यों लगा कि उसकी जान को खतरा है? इसलिए सरकार की जांच और मजिस्ट्रेट जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है.
सपा प्रमुख ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मुख्तार के परिवार से मिला. जो घटना हुई वो चौंकाने वाली थी. हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा. जब से भाजपा सरकार आई है तब से संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कम हुआ है. लोग न्याय पाने के आत्मदाह तक कर रहे हैं. आखिर सरकार क्या चाहती है? सपा प्रमुख ने आगे कहा कि क्या मुख्तार की मौत आपको लगता है कि प्राकृतिक है? क्या सरकार कुछ छिपा रही है?
वहीं मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि अखिलेश भैया आए मुझे बहुत अच्छा लगा. उन्होंने मुझे हिम्मत दी है. बता दें कि मऊ से 4 बार के विधायक मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उसे बांदा जेल से बेहोशी की हालत में हाॅस्पिटल लाया गया था. यहां 9 डाॅक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया मगर उसे बचाया नहीं जा सका.
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…