अजब-गजब

एक भूत से प्यार करती है ये महिला, खुद सुनाई अपनी कहानी, बोली- सालों से है रिलेशनशिप…

Ajab Gajab: दुनिया में हर इंसान किसी न किसी से प्यार करता है. एक लड़की का एक लड़के के प्यार में पड़ना तो आम बात है. या फिर आज के समय में लड़का-लड़का और लड़की-लड़की का रिलेशन भी आम माना जाता है. ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि एक लड़की का भूत से रिलेशन है तो क्या आप यकीन करेंगे…

जी हां, हाल ही में ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक महिला ने ऐसा दावा किया है कि वो एक भूत के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में है और उसे दिलोजान से मोहब्बत करती है.

वेल्श सैनिक की है आत्मा (Ajab Gajab)

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना के विलमिंगटन की रिबेका कारमाइकल नाम की एक महिला के साथ एक भूत लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. उनका कहना है कि यह एक वेल्श सैनिक की आत्मा है, जिसकी सैकड़ों साल पहले मौत हो गई थी. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रिबेका ने बताया कि वह अपने भूत प्रेमी से कैसे मिली थी. उन्होंने कहा, मैं एक रात सड़क पर अकेली थी, लेकिन फिर भी किसी के इर्द-गिर्द होने का अहसास हुआ. ऐसा लगा, जैसे कोई आवाज दे रहा हो. महिला के अनुसार, तभी लाल कोट में एक शख्स उसके पास आया और पूछा कि वह अकेली हैं और घबराई हुई हैं, तो वह साथ में उन्हें घर तक छोड़ने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें : Viral News: शख्स ने किया कमाल…CPU पर ही बना डाला आलू का पराठा! वायरल हुआ रोचक Video

पिछले जन्म का है रिश्ता

इसके बाद अचानक एक अजनबी से ऐसी बातें सुनकर वो थोड़ा हिचकिचाई, लेकिन फिर साथ चलने के हां कर दी. रिबेका का कहना है कि लाल कोट वाला और कोई नहीं, बल्कि वेल्श सैनिक का भूत था. उन्होंने कहा, पहले तो मेरी उसमें दिलचस्पी नहीं थी, पर कब रिलेशनशिप में आ गई पता ही नहीं चला. रूपर्ट यानी भूत और उसके बीच का रिश्ता पिछले जन्म से जुड़ा हुआ है.

महिला के अनुसार, पिछले जन्म में दोनों शादीशुदा थे और यह बात उसे रूपर्ट ने बताई है. रिबेका का कहना है कि साल 1781 में रूपर्ट 82वीं रेजिमेंट के हिस्से के रूप में नॉर्थ कैरोलिना में तैनात थे. उनका दावा है कि इसे कन्फर्म करने के लिए उन्होंने हिप्नोटिस्ट्स और साइकिक माध्यमों की मदद ली थी. महिला का कहना है कि रूपर्ट तब तक उसका इंतजार करता रहेगा, जब तक वो इस दुनिया को अलविदा नहीं कह देती.

Uma Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago