देश

Mumbai: होर्डिंग गिरने के मामले में BJP नेता का फूटा गुस्सा, ईगो मीडिया के मालिक को भगोड़ा घोषित करने की मांग

Ghatkopar Hoarding Collapse: महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर में आंधी-तूफान के कारण एक 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है और 75 लोग घायल हो गए हैं.इनमें से 44 लोगों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है, जबकि 31 अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

ये घटना सोमवार यानी 13 मई को शाम करीब साढ़े चार बजे हुई हुई है. इस घटना के बाद बीएमसी ने होर्डिंग लगाने के लिए ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर दिया है तो वहीं घटना को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने क्रोध जाहिर किया है और ईगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे को भगोड़ा घोषित करने की मांग की है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए किरीट सोमैया ने कहा, “भावेश भिंडे इस घटना के लिए जिम्मेदार है. वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया है. मैं पुलिस से मांग करता हूं कि उसे भगोड़ा घोषित किया जाए.”

उन्होंने आगे कहा कि भावेश भिंडे की ईगो मीडिया ने दो दर्जन अवैध होर्डिंग्स बनाए. मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में 2020, 2021 और 2022 में लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग्स का गहन निरीक्षण करने और उन्हें हटवाने की मांग की है.” बता दें कि बीएमसी अधिकतम 40×40 वर्ग फुट आकार की होर्डिंग्स को ही लगाने की अनुमति देती है लेकिन कल जो अवैध होर्डिंग गिरी है उसका माप 120×120 था.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर में मना चुनाव का पर्व, श्रीनगर में बम्पर वोटिंग, टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

बीएमसी ने कही ये बात

होर्डिंग गिरने के बाद बीएमसी द्वारा मलबा हटाया जा रहा है. तो वहीं इस घटना के बाद एक अधिकारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि नगर निकाय सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर लगे होर्डिंग्स को तोड़ने की योजना बना रही है. जीआरपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पास शेष होर्डिंग्स हटाने के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं है. उन्होंने इसके लिए बीएमसी से अनुरोध भी किया है. अधिकारी ने ये भी कहा कि एक-एक कर सभी होर्डिंग्स हटाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago