अजब-गजब

कहीं लोग जूते में डालकर पीते हैं शराब, कहीं चियर्स करना मना …ये हैं वे देश जिनकी अजीबोगरीब परंपराएं जानकर छूट जाएगी हंसी

शराब पीना कुछ लोगों की दिनचर्या में ही शुमार हो जाता है. दुनिया में शराब पीने के अलग—अलग ढंग देखे जा सकते हैं. कहीं लोग शराब को जूते डालकर पीते हैं, तो कुछ देशों में शराबियां का चीयर करना गुनाह है. यहां जानिए ऐसे ही कुछ अजीबोगरीब ट्रेंड्स —

नाइजीरिया की अनोखी परंपरा

नाइजीरिया में शादी के वक्त नई दुल्हन को उनके पिता एक कप में वाइन देते हैं. इसके बाद लड़की शादी में आए लोगों के बीच अपने पति को वो ग्लास उसे देती है. जब लड़की उसे अपना ग्लास दे देती है, तब वो शादी मानी जाती है.

रूस और पोलैंड में वोदका

रूस और पोलैंड में वोदका में जूस या मिक्सर मिलाना खराब माना जाता है. यहां नीट पीना सही माना जाता है.

फ्रांस और जर्मनी में आई कॉन्टैक्ट टूटना

फ्रांस और जर्मनी में अगर आप चियर्स करते समय आई कॉन्टैक्ट नहीं करते हैं या आई कॉन्टैक्ट टूटता है, तो सेक्स लाइफ पर 7 साल के लिए बुरा असर पड़ता है. इसे Seven Years Of Bad Sex भी कहते हैं

​जर्मनी में दुल्हन की किडनैपिंग

जर्मनी में शादी के लिए दूल्हे का दोस्त दुल्हन को किडनैप करके उसे बार में ले जाता है, वहां दूल्हे के आने का इंतजार किया जाता है. फिर दूल्हा आता है और दुल्हन को ले जाने के लिए सबके लिए ड्रिंक्स खरीदता है और फिर दुल्हन को ले जाता है

​दुल्हन की जूती में ड्रिंक पीना

भारत में जूते चुराई की परंपरा में दूल्हे का जूता चुराते हैं, वहीं यूक्रेन में दुल्हन की जूती चुराते हैं. जिसके बाद जूती चुराने को शादी में आए लोगों को दुल्हन की जूती में शराब पिलानी होती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी खुशी के मौके जूते में शराब पीते हैं.

​बिना हाथ लगाए शॉट पीना

नीदरलैंड में कोप-स्टो-चे नाम का एक रिवाज है, जिसमें बारटेंडर एक ग्लास में जिनेवर और दूसरे गिलास में बीयर डालते हैं. शराब पीने वाले को बिना हाथ लगाए पहले जिनेवर पीना होता है फिर बीयर.

चियर्स बोलना है मना

शराब पीने से पहले लोग चियर्स बोलते हैं, लेकिन हंगरी में गिलास टकराने पर चियर्स बोलना मना है. 1849 में हंगरी के कुछ क्रांतिकारियों की हत्या हो गई, जिसके बाद ऑस्ट्रियाई सेना ने गिलास से चियर्स किया था, तभी से हंगरी में ऐसा करना मना है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

32 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

44 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago