alcohol
दुनिया में वैसे तो कई प्रकार की शराब उपलब्ध है. लोग अपने पसंद के मुताबिक पीते हैं. वहीं लेकिन कुछ शराब की बोतल इतनी महंगी होती हैं कि उन्हें खरीदने में करोड़पति लोगों की भी हालत खराब हो जाती है, क्योंकि उनकी कीमत ही करोड़ों में होती है. वहीं कई बार शराब की ऐसी भी कई बोतलें देखने को मिल जाती हैं. जो बहुत अनोखी मानी जाती है.ऐसी ही एक शराब आजकल काफी चर्चा में है, जिसे ‘शूटिंग स्टार वोदका’ नाम दिया गया है. इस शराब की खासियत ये है कि इसमें अंतरिक्ष से आई एक खास चीज मिलाई गई है और इसी चीज ने इसे अनोखा बना दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस वोदका में साल 1977 में खोजे गए एक उल्कापिंड की चट्टानों का मिश्रण मिलाया गया है. इसे पहला अल्ट्रा-प्रीमियम वोदका बताया जा रहा है, जिसे अंतरिक्ष चट्टान के साथ मिलाया गया है, जिसने वोदका के टेस्ट को एकदम खास बना दिया है. ये खास शराब बीते शुक्रवार को अमेरिका पहुंची और इसे पेगासस डिस्टिलरी की तरफ से लॉन्च किया गया. दरअसल, पेगासस डिस्टिलरी एक प्रीमियम ऑर्गेनिक स्पिरिट्स ब्रांड है, जिसकी स्थापना साल 2021 में फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र में की गई थी और इसका नाम आकाश के सबसे बड़े तारामंडलों में से एक के नाम पर रखा गया था.
शूटिंग स्टार वोदका शुद्ध गेहूं और वनस्पति से बनाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने के लिए 150 मीटर नीचे कुएं से शुद्ध झरने के पानी के साथ एक महीने की अवधि में स्पिरिट को कम किया जाता है और इटली के टेराकोटा एम्फोरा में कम से कम एक साल के लिए रखा जाता है.
दरअसल, एम्फोरा के सेंटर में एक उल्कापिंड लटका हुआ है, जो वोदका को एक असाधारण स्वाद और संरचना प्रदान करता है. बताया जाता है कि इसका स्वाद हल्का मीठा होता है. इस अनोखी शराब की सिर्फ 4,806 बोतलें ही अब तक बनाई गई है, जिसकी कीमत 180 डॉलर यानी करीब 15 हजार रुपये से लेकर 200 डॉलर यानी करीब साढ़े 16 हजार रुपये रखी गई है.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…