Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ये है दुनिया की सबसे अनोखी शराब, जिसमें पाया जाता है अंतरिक्ष का स्वाद, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

एक शराब आजकल काफी चर्चा में है, जिसे ‘शूटिंग स्टार वोदका’ नाम दिया गया है. इस शराब की खासियत ये है कि इसमें अंतरिक्ष से आई एक खास चीज मिलाई गई है और इसी चीज ने इसे अनोखा बना दिया है.

alcohol

alcohol

दुनिया में वैसे तो कई प्रकार की शराब उपलब्ध है. लोग अपने पसंद के मुताबिक पीते हैं. वहीं  लेकिन कुछ शराब की बोतल इतनी महंगी होती हैं कि उन्हें खरीदने में करोड़पति लोगों की भी हालत खराब हो जाती है, क्योंकि उनकी कीमत ही करोड़ों में होती है. वहीं कई बार शराब की ऐसी भी कई बोतलें देखने को मिल जाती हैं. जो बहुत अनोखी मानी जाती है.ऐसी ही एक शराब आजकल काफी चर्चा में है, जिसे ‘शूटिंग स्टार वोदका’ नाम दिया गया है. इस शराब की खासियत ये है कि इसमें अंतरिक्ष से आई एक खास चीज मिलाई गई है और इसी चीज ने इसे अनोखा बना दिया है.

शराब में पाएंगे अंतरिक्ष का स्वाद

रिपोर्ट के मुताबिक, इस वोदका में साल 1977 में खोजे गए एक उल्कापिंड की चट्टानों का मिश्रण मिलाया गया है. इसे पहला अल्ट्रा-प्रीमियम वोदका बताया जा रहा है, जिसे अंतरिक्ष चट्टान के साथ मिलाया गया है, जिसने वोदका के टेस्ट को एकदम खास बना दिया है. ये खास शराब बीते शुक्रवार को अमेरिका पहुंची और इसे पेगासस डिस्टिलरी की तरफ से लॉन्च किया गया. दरअसल, पेगासस डिस्टिलरी एक प्रीमियम ऑर्गेनिक स्पिरिट्स ब्रांड है, जिसकी स्थापना साल 2021 में फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र में की गई थी और इसका नाम आकाश के सबसे बड़े तारामंडलों में से एक के नाम पर रखा गया था.

ऐसे बनाई जाती है ये खास शराब

शूटिंग स्टार वोदका शुद्ध गेहूं और वनस्पति से बनाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने के लिए 150 मीटर नीचे कुएं से शुद्ध झरने के पानी के साथ एक महीने की अवधि में स्पिरिट को कम किया जाता है और इटली के टेराकोटा एम्फोरा में कम से कम एक साल के लिए रखा जाता है.

कितनी है शराब की कीमत

दरअसल, एम्फोरा के सेंटर में एक उल्कापिंड लटका हुआ है, जो वोदका को एक असाधारण स्वाद और संरचना प्रदान करता है. बताया जाता है कि इसका स्वाद हल्का मीठा होता है. इस अनोखी शराब की सिर्फ 4,806 बोतलें ही अब तक बनाई गई है, जिसकी कीमत 180 डॉलर यानी करीब 15 हजार रुपये से लेकर 200 डॉलर यानी करीब साढ़े 16 हजार रुपये रखी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital