कार्तिक आर्यन
Kartik Aaryan: बॉलीवुड के जाने माने मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर सूर्खियों में बने हुए है. फैंस इस फिल्म में उनकी एक्टिंग देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने फैंस के दिलों में राज कर रखा है. कार्तिक आर्यन अच्छा अभिनय करने के साथ ही अपने सह कलाकारों के संग मस्ती मजाक भी करते हैं.
वह काफी हंसमुख स्वभाव के इंसान है. वहीं अगर उनके बचपन की बात की जाए तो वह काफी शरीरती रहे हैं. ऐसा उनकी मां का कहना है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक की मां ने एक किस्सा सुनाया है जिसमें कार्तिक की बड़ी ही खतरनाक शरारत के बारे में बताया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है वो किस्सा?
कार्तिक की मां ने बताया कि वह बचपन में काफी शरारती बच्चा रहा है. कार्तिक की मां बताती है एक बार कार्तिक ने एक डियोडरेंट की बोतल पर आग का निशान बना देखा. उसने अपनी बहन के साथ मिलकर मोमबत्ती जलाई और उस पर डियोडरेंट छिड़क दिया. अचानक ही ज्यादा डियोडरेंट का छिड़काव हो गया और किट्टू के बालों में आग लग गई. कार्तिक की मां ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि हम लोग आग बुझाने में सफल हुए. कार्तिक को इस वजह से मार भी पड़ी थी.
कार्तिक की शरारतों के बारे में तो उनकी मां ने बताया ही साथ ही पिछले दिनों कपिल शर्मा के शो में भी उन्होंने कार्तिक की गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक बयान दिया. असल में कार्तिक अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की टीम के साथ कपिल के शो में गए. वहां विद्या बालन ने कार्तिक से एक सवाल पूछा उसका नाम क्या है? दरअसल, विद्या का इशारा उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तरफ था. इसी शो के दौरान कार्तिक की मां ने कहा कि एक हो तो बताए. इस बात पर कार्तिक सिर्फ मुस्कुरा कर रह गए.
कार्तिक इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. इस फिल्म ने दिवाली पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा का किरदार निभाया है. साथ ही बिजनेस के मामले में सिंघम जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया.
कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने ऊपर हिट एक्टर का तमगा लगा लिया है. ऐसे में उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आ भी रहे हैं. कहा जा रहा है कि वह ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा भी कुछ बड़ी फिल्मों को लेकर उनकी बात निर्माता निर्देशों से चल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…