कार्तिक पूर्णिमा 2025 उपाय.
Kartik Purnima 2024 Upay: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है. शास्त्रों के अनुसार, यह दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव के अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी को भी समर्पित है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा आज (15 नवंबर) है. कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से हर प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से लिए उनकी स्तुति और चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसे करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है. वैसे तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन कई उपाय किए जाते हैं लेकिन एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आर्थिक संवृद्धि के लिए खास है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर आज परिघ योग, व्यतिपात योग और वरियान योग बन रहे हैं. ऐसे में अगर इस शुभ योगों में कुछ उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और साल भर धन की कमी नहीं होगी, ऐसी मान्यता है.
कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें. इसके साथ ही तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी और सिंदूर जरूर अर्पित करें. इसके अलावा मां लक्ष्मी की खीर का भोग लगाएं. कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के अलावा सत्यनारायण कथा जरूर सुननी चाहिए. इस दिन विशेष उपाय के तौर पर मां लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ी अर्पित करें. पूजन के बाद उन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख लें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिसके परिणामस्वरूप धन की तिजोरी भरी रहती है.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में दीपदान किया जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, देव दीपावली पर आज प्रदोष काल शाम 5 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. दीपदान के लिए 2 घंटे 37 मिनट का शुभ मुहू्र्त प्राप्त हो रहा है. ऐसे में इस अवधि में दीपदान करना शुभ रहेगा.
यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर गलती से भी ना खाएं ये हरी सब्जियां, जानें क्या करना रहेगा शुभ
यह भी पढ़ें: देव दीपावली पर कितनी संख्या में दीपक जलाना है शुभ, जानें इससे जुड़े खास नियम
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…