अजब-गजब

VIDEO: इस ऑफिस में दिखी अनोखी टेक्नोलॉजी, जो कर्मचारी के कुर्सी से उठते ही शुरू कर देता है टाइमर

Office Technology: ऑफिस में लगातार कई घंटो तक बैठे रहना और काम करना कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देने जैसा होता है. डॉक्टर का मानना है कि काम के बीच-बीच में थोड़ा समय निकाल कर लोगों को कुर्सियों से उठकर घूमते रहना चाहिए. हालांकि आमतौर पर ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि लोग बार-बार कुर्सियों से उठते रहें, जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो काफी देर-देर तक भी ऑफिस से गायब रहते हैं. लेकिन ऐसे में जरा सोचिए अगर ऐसी टेक्नोलॉजी आ जाए जो ये तुरंत बता दें कि आप अपनी कुर्सी से कितनी देर के लिए गायब है तो क्या होगा?

इस अनोखी टेक्नोलॉजी का वीडियो वायरल

ऐसे ही एक ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ ऐसी ही अनोखी टेकनोलॉजी देखने को मिल रही है. ऑफिस में कर्मचारी जैसे ही अपने कुर्सी से उठते हैं कुर्सी में लगा टाइमर अपने आप शुरू हो जाता है और वो बता देता है कि आप कब और कितनी देर के लिए कुर्सी से उठे थे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का और एक लड़की ऑफिस में बैठकर काम कर रहे होते हैं इस बीच लड़की कॉफी लेने के लिए कुर्सी से उठती है जिसके बाद उसकी कुर्सी के पास रेड साइन दिखने लगता है और टाइमर शुरू हो जाता है.

कर्मचारियों को दी जाती है सजा

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चीन का है. यहां ऑफिस में लगे आई-कैमरे कुर्सी से उठते ही समय की गिनती शुरू कर देते हैं. जिसके बाद या तो कर्मचारियों के वेतन से काट लिया जाता है या उन्हें इसके लिए ओवरटाइम काम करना पड़ता है. हालांकि ये टेक्नोलॉजी सच में है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:दुनिया का यह अनोखा मंदिर, जहां जाने के बाद हर किसी को होता है पछतावा, यहां देखें VIDEO

लोग कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर यानी एक्स पर इस वीडियो को @ThebestFigen नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘अगर हमने अपनी आदत नहीं सुधारी तो रोबोट हमारी जगह ले लेगा. रोबोट को आराम की जरूरत नहीं है. यह एकदम सच है’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘किसी भी ऑफिस का ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है’.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

11 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago