हुनर एक ऐसी चीज है जो किसी पहचान की मोहताज नहीं होती और जब बात हमारे देश के देसी टैलेंट की हो, तो दुनिया बस देखती रह जाती है. सोशल मीडिया पर आए दिन हमें अतरंगी और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इन दिनों जो वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, उसे देखकर आप अपनी आंखों और कानों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. आपने लोगों को मुंह से बांसुरी बजाते तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को ‘नाक’ से बांसुरी की मधुर तान छेड़ते देखा है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बड़े ही आराम से खड़ा है और उसने बांसुरी को अपने मुंह के पास नहीं, बल्कि नाक के पास टिका रखा है. जैसे ही वह बांसुरी बजाना शुरू करता है, उसमें से इतनी सुरीली आवाज निकलती है कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. आमतौर पर बांसुरी बजाने के लिए जिस सटीक सांस नियंत्रण और फूँक की जरूरत होती है, उसे नाक के जरिए करना लगभग नामुमकिन सा लगता है. लेकिन इस कलाकार ने इसे इतनी सफाई से किया है कि लोग बार-बार वीडियो को ‘लूप’ पर देख रहे हैं.
इस वीडियो ने इंस्टाग्राम की दुनिया में तहलका मचा दिया है. इसे इंस्टाग्राम के एक पेज से शेयर किया और देखते ही देखते इसे करोड़ों व्यूज मिल गए.
ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया और कमेंट सेक्शन में मानों तारीफों की बाढ़ आ गई हो. लोग इस अद्भुत कला को देखकर हैरान हैं. कोई इसे ‘गॉड गिफ्टेड’ बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि असली इंडिया आज भी गांवों और गलियों में बसता है.
बांसुरी की इस धुन पर यूजर्स ने बड़े ही मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई, ऐसा टैलेंट सिर्फ हमारे इंडिया में ही मिल सकता है.” वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, “बस ये टैलेंट देश से बाहर नहीं जाना चाहिए, वरना विदेशी इस पर भी रिसर्च शुरू कर देंगे.” कुछ लोग इस बात से भी हैरान हैं कि आखिर कोई अपनी सांसों पर इतना काबू कैसे पा सकता है कि नाक से निकलने वाली हवा से संगीत की धुन बन जाए.
ये भी पढ़ें: मौत के बाद भी सब कुछ सुनता है इंसान? डॉक्टर के इस खुलासे ने उड़ाए दुनिया के होश, जानें क्या कहता है साइंस
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…