उत्तर प्रदेश

ब्राउन गर्ल कैफे का लव जिहाद एंगल? ‘राहुल’ बना कमरू जमाल, नाबालिग को लखनऊ से अजमेर भेज करया धंधा

Brown Girl Cafe Lucknow Case: रवि/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर स्थित ‘ब्राउन गर्ल कैफे’ के मालिक कमरू जमाल की काली करतूतों की फाइल अब और मोटी हो गई है. राहुल बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाने वाले कमरू जमाल पर अब दिल्ली की रहने वाली एक और युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी, तब कमरू ने पहचान छिपाकर उसे नौकरी का झांसा दिया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

सोशल मीडिया पर ‘राहुल’ बनकर फंसाया

दरियागंज (दिल्ली) की रहने वाली पीड़िता ने गोमती नगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि करीब 5 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती कमरू जमाल (Brown Girl Cafe Owner Kamru Jamal) से हुई थी. उस वक्त कमरू ने अपना नाम ‘राहुल’ बताया था. पीड़िता उस समय नाबालिग थी. आरोपी ने उसे लखनऊ में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया. विश्वास में आकर जब वह लखनऊ पहुंची, तो उसे ब्राउन गर्ल कैफे ले जाया गया.

रेप और ब्लैकमेलिंग का खेल

आरोप है कि कैफे (Brown Girl Cafe) में कमरू जमाल ने उसे धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि इसी ब्लैकमेलिंग के दम पर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया.

स्पा सेंटर से लेकर अजमेर तक

पीड़िता ने अपने बयान में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कमरू जमाल ने उसे चिनहट स्थित एक स्पा एंड मसाज सेंटर में भेजकर देह व्यापार करवाया. इतना ही नहीं, उसे जबरन राजस्थान के अजमेर और अन्य राज्यों में भी भेजा गया, जहां उसका शारीरिक शोषण किया गया. इस घिनौने खेल में कमरू अकेला नहीं था. पीड़िता ने कमरू के साथी जफर हयात इदरीसी, कमर हयात, आमिर और तीन अन्य लोगों पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: ‘…अपना बचा लें’, प्रियांक खड़गे को भाजपा का जवाब, बताया था RSS को शैतान, BJP को उसका साया

अजमेर से भागकर दिल्ली पहुंची

किसी तरह चंगुल से छूटकर पीड़िता राजस्थान से भागकर दिल्ली अपने घर पहुंची. वह बदनामी के डर से अब तक चुप थी. हाल ही में जब उसने कमरू जमाल पर ‘राहुल’ बनकर दुष्कर्म करने के मामले में पहली एफआईआर दर्ज होने की खबर देखी, तो उसे हिम्मत मिली. इसके बाद उसने एक एनजीओ संचालिका और हिंदूवादी नेता शिशिर चतुर्वेदी से संपर्क किया. उनकी मदद से वह लखनऊ के गोमती नगर थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago