Bharat Express DD Free Dish

बांसुरी बजाने का अनोखा अंदाज; पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा हुनर, वायरल हुआ वीडियो

मुंह से बांसुरी बजाते तो सबको देखा होगा, लेकिन इस शख्स ने नाक से ऐसी धुन निकाली कि इंटरनेट पर हंगामा मच गया. करोड़ों बार देखा जा चुका यह वीडियो सोशल मीडिया पर ‘देसी टैलेंट’ की नई मिसाल बन गया है.

playing flute by nose Viral Video

हुनर एक ऐसी चीज है जो किसी पहचान की मोहताज नहीं होती और जब बात हमारे देश के देसी टैलेंट की हो, तो दुनिया बस देखती रह जाती है. सोशल मीडिया पर आए दिन हमें अतरंगी और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इन दिनों जो वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, उसे देखकर आप अपनी आंखों और कानों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. आपने लोगों को मुंह से बांसुरी बजाते तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को ‘नाक’ से बांसुरी की मधुर तान छेड़ते देखा है?

थम गई इंटरनेट की सांसें

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बड़े ही आराम से खड़ा है और उसने बांसुरी को अपने मुंह के पास नहीं, बल्कि नाक के पास टिका रखा है. जैसे ही वह बांसुरी बजाना शुरू करता है, उसमें से इतनी सुरीली आवाज निकलती है कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. आमतौर पर बांसुरी बजाने के लिए जिस सटीक सांस नियंत्रण और फूँक की जरूरत होती है, उसे नाक के जरिए करना लगभग नामुमकिन सा लगता है. लेकिन इस कलाकार ने इसे इतनी सफाई से किया है कि लोग बार-बार वीडियो को ‘लूप’ पर देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर मचा गदर

इस वीडियो ने इंस्टाग्राम की दुनिया में तहलका मचा दिया है. इसे इंस्टाग्राम के एक पेज से शेयर किया और देखते ही देखते इसे करोड़ों व्यूज मिल गए.

ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया और कमेंट सेक्शन में मानों तारीफों की बाढ़ आ गई हो. लोग इस अद्भुत कला को देखकर हैरान हैं. कोई इसे ‘गॉड गिफ्टेड’ बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि असली इंडिया आज भी गांवों और गलियों में बसता है.

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

बांसुरी की इस धुन पर यूजर्स ने बड़े ही मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई, ऐसा टैलेंट सिर्फ हमारे इंडिया में ही मिल सकता है.” वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, “बस ये टैलेंट देश से बाहर नहीं जाना चाहिए, वरना विदेशी इस पर भी रिसर्च शुरू कर देंगे.” कुछ लोग इस बात से भी हैरान हैं कि आखिर कोई अपनी सांसों पर इतना काबू कैसे पा सकता है कि नाक से निकलने वाली हवा से संगीत की धुन बन जाए.

ये भी पढ़ें: मौत के बाद भी सब कुछ सुनता है इंसान? डॉक्टर के इस खुलासे ने उड़ाए दुनिया के होश, जानें क्या कहता है साइंस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read