Bharat Express DD Free Dish

‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल धमाका: 5 दिन में ₹856 करोड़ पार! ‘पठान’ को पछाड़ा, क्या ‘दंगल’ के रिकार्ड को तोड़ पाएगी?

Dhurandhar 2: The Revenge ने 5 दिन में ₹856 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब फिल्म Dangal के ग्लोबल कलेक्शन को चुनौती दे रही है…

Dhurandhar 2 box office collection 5 days: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में कमाई की नई इबारत लिख रही है. महज 5 दिनों के भीतर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹519.12 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में ₹856 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन(dhurandhar 2 total collection) कर लिया है. पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में 44% की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन ₹65 करोड़ के मंडे कलेक्शन के साथ इसने अपनी ‘धुआंधार’ रफ्तार बरकरार रखी है. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

खाड़ी देशों में ‘बैन’, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ ‘दहाड़’

फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने यूएई, सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों में ‘बैन’ होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹236 करोड़ का बिजनेस(dhurandhar 2 box office collection) कर लिया है. ‘पठान’ के 5 दिनों के ओवरसीज रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए ‘धुरंधर 2’ विदेशी बाजार में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म के पाकिस्तान-विरोधी और संवेदनशील राजनीतिक कंटेंट की वजह से इसे गल्फ कंट्रीज में प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ‘दंगल’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड (5 दिन):

दिन देश में नेट कलेक्शन शोज़
प्रीमियर (बुधवार) ₹43.00 करोड़ 11,294
Day 1 (गुरुवार) ₹102.55 करोड़ 21,633
Day 2 (शुक्रवार) ₹80.72 करोड़ 20,125
Day 3 (शनिवार) ₹113.00 करोड़ 20,917
Day 4 (रविवार) ₹114.85 करोड़ 21,202
Day 5 (सोमवार) ₹65.00 करोड़ 20,382

हिंदी बेल्ट में ‘धुरंधर’ का एकतरफा राज

रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन की इस फिल्म ने अकेले हिंदी वर्जन से ₹490.72 करोड़ बटोरे हैं. साउथ की भाषाओं (तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम) में भी फिल्म की पकड़ मजबूत है. 250 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार(dhurandhar 2 collection day 6) जारी रही, तो ‘धुरंधर 2’ बहुत जल्द आमिर खान की ‘दंगल’ (₹2000 करोड़+) के वैश्विक रिकॉर्ड को कड़ी टक्कर दे सकती है.

‘धुरंधर’ ने विदेशों में भी गाड़ दिए झंडे

आपक यह भी बता दें कि ‘धुरंधर 1’ ने विदेशों में लाइफटाइम करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही ये आंकड़े पार करने जा रही है. ‘धुरंधर 2’ अपनी इसी स्पीड स आगे बढ़ती रही तो आमिर खान की ‘दंगल’ को छोड़कर जल्द ही ये विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

हालांकि आमिर खान की ‘दंगल’ 1400 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है. वहीं चीन भारतीय फिल्मों के लिए रेग्युलर मार्केट नहीं लेकिन  आमिर खान की ‘दंगल’ ने चीन में रिलीज के साथ ही वहां बम्पर कमाई की थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read