साल के इस आखिरी महीने में ठंड ने धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ ली है. ठंड में अक्सर अंडों की बिक्री में बढ़ोतरी होने लगती है. बिक्री में बढ़त के साथ ही इसके दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है. लेकिन कोई अंडा कितना ही महंगा होगा, ज्यादा से ज्यादा 9 रुपए या फिर 10 रुपए. लेकिन हालही में एक अंडा ऐसा भी बिका है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.
दरअसल, बीते मंगलवार को नीलामी का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. ये नया रिकॉर्ड नीलामी में हुए सबसे महंगी चीज के बिकने के कारण बना है. चौकाने वाली बात ये है कि इसमें कोई बड़ी चीज, या बड़ा बंगला नहीं बल्कि एक अंडा निलाम हुआ है. इस नीलामी से ये सबसे महंगा अंडा बन गया है, जिसकी कीमत 30.2 मिलियन यानी लगभग 273 करोड़ रुपए है. ये इतना महंगा है कि इसमें 100 से भी ज्यादा चमचमाती नई हेलीकॉप्टर खरीद सकते है.
बता दें कि इस अंडे को ‘विंटर एग (Winter Egg)’ के नाम से जाना जाता है. ये हाल ही में एक ऑक्शन में बिका और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इस एग को रूस के प्रसिद्ध जौहरी फैबरगे (Russian Jeweler Fabergé) ने बनाया है, जो उनकी कला का सबसे नायाब नमूना है.
साल 1913 में रूस के शासक जार निकोलस II ने इसे अपनी मां महारानी मारिया फियोदोरोवना को ईस्टर के उपहार के रूप में दिया था. उस दौर में फैबरगे एग शाही परिवार की भव्यता और प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करते थे, जिसमें ये विंटर एग सबसे ज्यादा नायाब था.
इसकी खूबसूरती किसी भी दर्शक को ठहर कर देखने पर मजबूर कर देती है. क्रिस्टल से बने इस अंडे को बर्फ के पिघलते हुए टुकड़े की तरह डिजाइन किया गया है. पूरे अंडे पर करीब 4,500 छोटे-छोटे हीरे जड़े हुए हैं, साथ ही इस अंडे के अंदर फूलों से सजी एक टोकरी भी रखी हुई है.
क्रिस्टल फैबरगे एग (Crystal Fabergé Egg) का इतिहास भी उतना ही रोचक है जितनी इसकी कीमत. ऐसा माना जाता है कि जार का शासन खत्म होने के बाद यह अंडा गुम हो गया था. 1990 के दशक में इसके फिर से सामने आने से इतिहासकारों और कला प्रेमियों में नई उत्सुकता जागी और ये जितनी बार नीलामी में उतरा, हर बार अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ता गया.
आज जब यह लगभग 273 करोड़ रुपये में बिका, तो एक बार फिर इसने साबित कर दिया कि कला और इतिहास की कीमत केवल पैसों में नहीं आंकी जा सकती.
ये भी पढ़ें:ये क्या कर गए इंडिगो वाले… फ्लाइट रद्द होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को करना पड़ा वर्चुअल रिसेप्शन!
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…