इंडिगो की फ्लाइट में कई दिनों से देरी से चलने और रद्द होने की शिकायतें आ रही हैं, जिसके कारण कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अपने प्लान में भी बदलाव करना पड़ रहा है. ऐसी ही एक घटना का शिकार एक नवविवाहित जोड़ा हुआ. भुवनेश्वर से हुब्बली जाने वाली उनकी फ्लाइट रद्द हो गई, जिसके बाद उन्हें अपना रिसेप्शन वीडियो कॉल पर अटेंड करना पड़ा.
वीडियो कॉल पर हुआ रिसेप्शन
इंडिगो की भुवनेश्वर से हुब्बली जाने वाली प्लाइट रद्द होने के बाद नवविवाहित जोड़े की मुश्किले बढ़ गईं, क्योंकि दुल्हन के मात-पिता ने पहले ही रिश्तेदारों को आमंत्रित कर चुके थे. रिसेप्शन कैंसल करने की बजाय उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए नवदंपति को समारोह में शामिल कराया. आयोजनकर्ताओं ने हॉल में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर सभी को उनसे मिलवाया.
A newly wed techie couple forced to attend their own reception online after their Indigo flights from Bhubaneswar-Hubbali were cancelled. The bride’s parents having already invited relatives decided to broadcast their live feed on a big screen. #IndigoDelay #FlightCancellations pic.twitter.com/jO7lTgm8lZ
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) December 5, 2025
कैसे हुई फ्लाइट रद्द
कर्नाटक के हुबली स्थित गुजरात भवन में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी की जा रही थी. दुल्हन मेधा क्षीर सागर और दूल्हे संगम दास का रिसेप्शन बुधवार को गुजरात भवन में आयोजित किया गया. 23 नवंबर को भुवनेश्वर में शादी करने वाले इस जोड़े ने 2 दिसंबर की इंडिगो फ्लाइट बुक की थी. साथ ही कुछ और रिश्तेदारों ने भी भुवनेश्वर-मुंबई-हुबली रूट पर फ्लाइट टिकट बुक की थी.
ये भी पढ़ें: ‘एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे…’ घूंघट काढ़े दुल्हन ने गिटार से छेड़ा ऐसा तार, लोग बोले- ये तो ड्रीम गर्ल है भाई!
जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर की सुबह 9 बजे के बाद से इंडिगो की उड़ानों में दिक्कत आनी शुरू हुईं. कई उड़ानें भी रद्द कर दी गईं. भुवनेश्वर से जिस उड़ान से मेधा और संगम को निकलना था, वह अगले दिन (3 दिसंबर) सुबह 4-5 घंटे देरी से चल रही थी. इसलिए उन्होंने कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं सोचा. लेकिन, आखिरी समय में, 3 दिसंबर की सुबह उड़ान अचानक रद्द कर दी गई. जिसकी वजह से दूल्हा-दुल्हन समय पर हुबली नहीं पहुंच सके. और उन्हें वीडियो कॉल पर रिसेप्शन अटेंड करना पड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



