भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को हाल ही में बिहार विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर जो कथित विवादित टिप्पणी की थी, उस पर उन्हें (Khesari Lal Yadav) खूब ट्रोल किया गया. इस दौरान पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी भी आमने-सामने दिखे. अब एक बार फिर खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने पवन सिंह (Pawan Singh) पर निशाना साधा है और अपनी मंदिर विरोधी टिप्पणी पर सफाई दी है.
पवन सिंह पर तीखा हमला
इसी कड़ी में खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने आगे कहा कि कभी-कभी पार्टी पर तरस आता है कि इतने ‘चरित्रहीन’ लोगों को बड़ा पद दे देती है. उन्होंने दावा किया कि मंदिर का विरोध नहीं किया बल्कि शिक्षा और रोजगार की अहमियत पर जोर दिया. पवन सिंह (Pawan Singh) पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए खेसारी ने कहा कि कौन कितना चरित्रवान है यह सबको पता है. उन्होंने (Khesari Lal Yadav) कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं और दूसरों को भी सम्मान दिखाना चाहिए. दुनिया को बेवकूफ बनाना बंद कर दीजिए.
खेसारी ने दिए अपडेट
खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद से उनकी तबीयत काफी खराब है. बुखार और खांसी की वजह से वे किसी से बात नहीं कर पाए. उन्होंने अपने नए रिलीज गानों पर भी अपडेट दिया और छपरा के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें वहां के लोगों से कोई शिकायत नहीं है.
राम मंदिर पर सफाई
खेसारी ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें राम विरोधी बताया गया, जबकि उनकी बात 2018 की थी. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई एक पत्नी के साथ रहता है तो क्या वह राम भक्त नहीं है? और जो कई शादियां करता है, वह भगवान राम का अनुयायी है? उन्होंने कहा कि मंदिर और सनातन अपनी जगह पर हैं, लेकिन शिक्षा और रोजगार भी उतने ही जरूरी हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
