अजब-गजब

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी: 7.5 करोड़ की संपत्ति, करोड़ों के फ्लैट और ठाणे में दुकानें; कौन है भरत जैन?

World Richest Beggar: किसी भिखारी के बारे में सोचते हैं, तो फटे पुराने कपड़े और बेबसी की तस्वीर जेहन में आती है. लेकिन मुंबई की सड़कों पर एक ऐसा शख्स भी है जिसकी नेटवर्थ (Net Worth) अच्छे-खासे कॉर्पोरेट मैनेजर से भी कहीं ज्यादा है.

हम बात कर रहे हैं भरत जैन की, जिन्हें आधिकारिक तौर पर ‘दुनिया का सबसे अमीर भिखारी’ माना जाता है. करीब 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक भरत जैन की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, जो गरीबी से निकलकर आज करोड़ों के साम्राज्य पर बैठे हैं.

रोजाना की कमाई और वर्किंग स्टाइल

भरत जैन कोई साधारण भिखारी नहीं हैं. उनकी ‘प्रोफेशनल लाइफ’ मुंबई के सबसे व्यस्त इलाकों जैसेछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) औरआजाद मैदान के इर्द-गिर्द घूमती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, वो रोजाना 10 से 12 घंटे काम करते हैं और महज एक दिन में 2000 से 2500 रुपये तक इकट्ठा कर लेते हैं. अगर महीने का हिसाब लगाएं, तो उनकी ‘सैलरी’ 60,000 से 75,000 रुपये के बीच बैठती है.

ताज्जुब की बात ये है कि इतनी कमाई के लिए उन्हें किसी डिग्री की जरूरत नहीं पड़ी, जबकि आज के दौर में एक पढ़ा-लिखा युवा भी इतनी शुरुआती तनख्वाह के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है.

मुंबई में फ्लैट और ठाणे में दुकानें

भरत जैन की सफलता का राज सिर्फ भीख मांगना नहीं, बल्कि उनकी निवेश करने की सूझबूझ है. आज उनके पास मुंबई के परेल इलाके में करीब 1.4 करोड़ रुपये की कीमत केदो आलीशान 1-BHK फ्लैट हैं.
इतना ही नहीं, उन्होंने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठाणे मेंदो दुकानें भी खरीदी हुई हैं, जिनसे उन्हें हर महीने करीब 30,000 रुपये का पक्का किराया आता है.

उनका परिवार, जिसमें पत्नी, दो बेटे, पिता और भाई शामिल हैं, एक बेहद स्थिर और सुखद जीवन व्यतीत कर रहा है. उनके बच्चों ने कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई पूरी की है और अब वे अपनी खुद की स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं.

संपत्ति के बावजूद नहीं छोड़ा काम

भरत जैन की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू ये है कि आज करोड़ों की संपत्ति और रईसी होने के बावजूद उन्होंने अपना ‘पेशा’ नहीं छोड़ा है. उनके परिवार वाले अक्सर उन्हें भीख मांगने से मना करते हैं, लेकिन भरत का कहना है कि उन्हें ये काम पसंद है.

हालांकि, वो अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान-पुण्य और मंदिरों में भी लगाते हैं. उनकी ये दास्तां बताती है कि भारत में भीख मांगना सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि कुछ लोगों के लिए एक बेहद मुनाफे वाला ‘बिजनेस मॉडल’ भी बन चुका है.

ये भी पढ़ें: अयोध्या की बुर्खे वाली लुटेरन! नकली तमंचे से हासिल किया अंजाम, आखिर 58 सेकेंड में क्या-क्या हुआ?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

24 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

30 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

43 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

47 minutes ago