अजब-गजब

क्या सच में Gucci ने लॉन्च किया 50,000 रुपये का डायपर? जानें क्या है सोशल मीडिया पर फैल रहे दावे की सच्चाई

Gucci Diaper: आजकल सोशल मीडिया पर रईसी की एक ऐसी खबर हवा की तरह तैर रही है, जिसे सुनकर आम आदमी तो क्या, अच्छे-खासे अमीर भी अपना माथा पकड़ लें. दावा किया जा रहा है कि दुनिया के मशहूर लग्जरी ब्रांड ‘गुच्ची’ (Gucci) ने अब बच्चों के लिए डायपर लॉन्च कर दिए हैं और इनकी कीमत इतनी है कि उतने में एक मिडिल क्लास परिवार का पूरा महीना बड़े आराम से कट जाए.

आखिर क्या है ये 50 हजारी डायपर का चक्कर?

इंटरनेट पर कुछ पोस्ट्स की मानें तो गुच्ची के सात डायपर वाले एक पैकेट की कीमत करीब 500 डॉलर यानी लगभग 50,000 रुपये है. अगर हिसाब लगाएं, तो एक अदद डायपर की कीमत बैठती है 7,000 रुपये के आसपास. अब इस खबर के वायरल होते ही मीम्स की बाढ़ आ गई है. कोई कह रहा है कि जितने का ये डायपर है, उतने में तो हमारे घर का राशन और बिजली का बिल दोनों निपट जाएं. कुछ लोग चुटकी लेते हुए पूछ रहे हैं कि क्या इस डायपर को पहनने के बाद बच्चा सीधे स्कूल जाने लगता है या फिर रोना बंद कर देता है?

‘फैशन स्टेटमेंट’ या सिर्फ कोरी अफवाह?

इन वायरल पोस्ट्स में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये डायपर कोई मामूली प्लास्टिक से नहीं, बल्कि प्रीमियम ऑर्गेनिक कॉटन, एंटी-बैक्टीरियल लेयर और सॉफ्ट मेमोरी फोम से तैयार किए गए हैं. इन पर गुच्ची का सिग्नेचर ‘GG’ पैटर्न भी बना दिखाया जा रहा है, ताकि पालने में लेटा बच्चा भी पूरी तरह ‘फैशन स्टेटमेंट’ दे सके. लेकिन क्या वाकई में कोई ब्रांड डायपर जैसी चीज के लिए इतनी मोटी रकम वसूल सकता है?

ये भी पढ़ें- अयोध्या की बुर्खे वाली लुटेरन! नकली तमंचे से हासिल किया अंजाम, आखिर 58 सेकेंड में क्या-क्या हुआ?

क्या है रईसी वाले इस दावे की हकीकत?

अगर आप भी इस खबर को सच मानकर हैरान-परेशान हो रहे हैं, तो जरा चैन की सांस लीजिए. पड़ताल करने पर पता चला है कि गुच्ची ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई भी प्रोडक्ट मार्केट में नहीं उतारा है. दरअसल, यह पूरी कहानी एक ‘डिजिटल मजाक’ और फोटोशॉप का कमाल है, जिसे किसी ने मजे लेने के लिए सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई.

सच तो यह है कि गुच्ची डायपर ‘बैग्स’ जरूर बेचता है, जिनकी कीमत लाखों में होती है, लेकिन डायपर बेचना फिलहाल उनके बिजनेस प्लान का हिस्सा नहीं है. तो अगली बार जब आप ऐसी किसी ‘झटकेदार’ खबर को देखें, तो उस पर भरोसा करने से पहले याद रखें कि इंटरनेट पर हर चमकती चीज ब्रांडेड नहीं होती और हर वायरल दावा सच नहीं होता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago