विश्लेषण

एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्या हैं पीएम मोदी के चुनावी मुद्दे?

Assembly Elections 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. छत्तीसगढ़ के अलावा बाकी राज्यों में एक चरण में मतदान होगा और सभी के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. हालांकि, चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी और कांग्रेस प्रचार में जुटी हुई हैं और पार्टी के बड़े-बड़े नेता रैलियों के जरिए अपने-अपने दल के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं.

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में जनाक्रोश और परिवर्तन यात्रा निकाल चुकी बीजेपी सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. वहीं मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत विभिन्न चुनावी राज्यों में पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं विरोधियों पर जमकर हमला कर रहे हैं. तेलंगाना में एक रैली कर चुके पीएम मोदी राजस्थान-एमपी और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन रैलियों के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की है. हालिया महिला आरक्षण बिल से लेकर सनातन धर्म को लेकर पैदा हुए विवाद तक… पीएम मोदी कई मुद्दों को उठाकर विपक्ष को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं.

सनातन

सनातन का मुद्दा बीजेपी के वह ‘हथियार’ रहा है जिसके जरिए वह ‘इंडिया’ अलायंस पर जमकर हमले कर रही है. डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी और कहा था कि इसे मिटाना होगा. इस बयान के बाद बीजेपी डीएमके समेत पूरे ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमलावर रही है. पीएम मोदी ने कहा था कि ‘इंडिया’ अलायंस का एजेंडा ही सनातन को खत्म करने का है.

तुष्टिकरण

तुष्टिकरण को मुद्दा बनाते हुए पीएम मोदी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारों पर हमलावर रहे हैं. उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के मुद्दे को उठाकर जहां उन्होंने गहलोत सरकार को घेरा था, वहीं कई त्योहारों पर पथराव की घटनाओं को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था. महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों पर भी राजस्थान की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि ये राज्य महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में टॉप पर है.

केंद्र सरकार की उपलब्धियां, मोदी की गारंटी

पीएम मोदी इन रैलियों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते भी नजर आए हैं. विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ के अलावा, पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता, जी-20 का सफल आयोजन और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अगले लक्ष्य का जिक्र कर यह बताने की कोशिश की है कि बीजेपी नीत एनडीए की सरकार में देश ने प्रगति की है. वहीं पीएम मोदी कांग्रेस की गारंटी योजना के जवाब में अपनी गारंटी दे रहे हैं. पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कहा कि मेरा ट्रैक रिकॉर्ड देख लें… ‘मोदी जो कहता है वह पूरा करता है.”

डबल इंजन की सरकार

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहीं तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है. इन राज्यों में रैलियों के दौरान पीएम मोदी डबल इंजन वाली सरकार की बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने इन दलों पर आरोप लगाया कि जहां विपक्ष में बीजेपी है, वहां सरकार तेज विकास में बाधक बन रही है और अगर सत्ता में बीजेपी आ जाए तो डबल इंजन की सरकार मिलकर राज्य का तेजी से विकास कर सकती है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में रमन सिंह नहीं तो कौन, किसके चेहरे पर सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही बीजेपी?

महिला आरक्षण बिल और भ्रष्टाचार के मामले

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी अक्सर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं. राजस्थान में वे ‘लाल डायरी’ का जिक्र कर गहलोत सरकार पर निशाना साधते नजर आए थे. वहीं छत्तीसगढ़ में उन्होंने भूपेश बघेल सरकार को ‘घोटालेबाज’ सरकार करार दिया था. जबकि एमपी में वे कांग्रेस के शासन के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र कर विपक्षी दल पर निशाना साधते हैं. महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद पीएम मोदी इसका जिक्र करना नहीं भूल रहे हैं और पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए वे बताने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह ये तमाम दल महिलाओं के अधिकार से जुडे़ मुद्दों को तवज्जो नहीं दे रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

12 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

15 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

39 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

41 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

59 minutes ago