बड़ी खबर

PNB प्रबंधन ने की लापरवाही की हद , 42 लाख रुपए सीलन से पड़े-पड़े गल गये

कानपुर-उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बैंक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. दरअसल कानपुर शहर के पंजाब नेशनल बैंक की पांडुनगर शाखा की करेंसी चेस्ट में रखे 42 लाख रुपये की नोट सीलन से गल गए हैं. बैंक के अधिकारियों ने अपनी लापरवाही पर पर्दा डाल दिया था, लेकिन जुलाई के अंत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जब करेंसी चेस्ट का ऑडिट किया, तो मामले का खुलासा हुआ.

यह रकम ऑडिट में इतनी बड़ी नहीं थी. लेकिन बाद जब नोटों की गिनती कराई गई तो 42 लाख रुपये की करेंसी नोट निकले, जो सीलन में गल चुके थे. इस मामले में वरिष्ठ प्रबंधक करेंसी चेस्ट देवी शंकर समेत चार अफसरों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें से तीन अधिकारी हाल ही में तबादला लेकर यहां आए थे.

बैंक की तिजोरी में नहीं थी जगह

दरअसल, तीन महीने पहले बैंक में इन नोटों को एक बक्से में भरकर रख दिया गया था. इस दौरान किसी कारण से बक्से में पानी घुस गया. जिसके बाद बैंककर्मियों ने बक्से में ऊपर के नोट तो चेक किए, लेकिन नीचे रखे नोटों को नहीं देखा.कर्मचारियों को लगा कि पानी सूख गया होगा. सूत्रों की मानें तो, बैंक की तिजोरी में जगह नहीं बची थी. कैश ज्यादा होने पर नोटों को बक्सों में ही भरकर दीवार के सहारे रख दिया गया था. इधर, बारिश में बेसमेंट की दीवार में सीलन हो गई. जिस कारण बक्से में पानी चला गया.

गिनती की तो होश उढ़ गये

इस दौरान आरबीआई की टीम ने 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक शाखा की करेंसी चेस्ट का निरीक्षण किया था. जांच में 14,74,500 रुपये कम होने, अधिकतम और न्यूनतम रकम में 10 लाख का अंतर होने की रिपोर्ट दी गई थी. इसके साथ ही 10 रुपये के 79 बंडल और 20 रुपये के 49 बंडल खराब होने की जानकारी रिपोर्ट में दी गई थी. जिसके बाद कई हफ्ते तक नोटों की गिनती कराई गई. जिसमें जानकारी मिली कि 42 लाख रुपये के नोट गल चुके हैं. मामले में देवी शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक करेंसी चेस्ट को निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि वे ट्रांसफर होकर 25 जुलाई को ही आए थे, जबकि चेस्ट में रुपये गलने की घटना इससे पहले ही हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago