नोएडा में रिश्वत लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
नोएडा– नोएडा पुलिस के पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है. घटना से संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-57 चौकी का बताया जा रहा है. रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिसकर्मी का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल होते ही फौरन कार्रवाई की गई. जिसमें सभी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए है. एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी से के मुताबिक, एक युवक को गांजा तस्करी में फंसाने और चौकी में उसकी पिटाई करने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने यह कार्रवाई की है.
वायरल वीडियो के मुताबिक, आरोपी सिपाही सोनू कुमार पुलिस की वर्दी में पैसा लेते हुए वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. सोनू कोतवाली सेक्टर-58 में तैनात है. मामले की जांच में सेक्टर-57 के चौकी प्रभारी लोकेश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार त्यागी, कॉन्स्टेबल अंकित बालियान और सोनू कुमार दोषी पाए गए है. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.
बिशनपुरा निवासी नारंग तिवारी ने डीसीपी से शिकायत की थी कि 14 सितंबर को उसके पास पुलिसकर्मी जिप्सी में आए. इनमें से एक सिपाही का नाम अंकित बालियान है. पुलिसकर्मी उसे सेक्टर-58 क्षेत्र की कोतवाली चौकी ले गए. आरोप है कि वहां पर गांजा और चरस में फंसाने के नाम पर धमकी देते हुए उसकी पिटाई की गई. आरोप है कि कोतवाली सेक्टर- 57 के चौकी प्रभारी ने भी पीटा और कहा कि “बड़ा मामला है, 50,000 लेकर आना नहीं तो 5 साल तक जेल में रहने के लिए तैयार रहना.” इसके बाद नारंग को कोतवाली थाने ले ले गए और वहां उसकी जमकर पिटाई की गई जिसके बाद नांरग ने पुलिस को 20 हजार रुपये दिए इसी दौरान किसी ने पैसे लेते वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…