ब्रेकिंग न्यूज़

अफ्रीका से फिर भारत लाए जाएंगे 14 और चीते, नामीबिया सरकार से हुआ समझौता

अफ्रीका से फिर भारत लाए जाएंगे 14 और चीते, नामीबिया सरकार से हुआ समझौता – अफ्रीका से जल्द ही 12 से 14 और चीते भारत लाए जाएंगे. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा ने यह अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अगले पांच सालों में अफ्रीका से 12 से लेकर 14 चीतों को भारत लाया जाएगा. इसके लिए भारत सरकार ने नामीबिया की सरकार के साथ एक समझौता भी किया है.हाल ही में नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाकर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था. इसमें 5 मादाएं और 3 नर शामिल थे. कूनो में अच्छी तरह से रच-बस जाने के बाद चीतों ने वहां पर शिकार भी शुरू कर दिया है. संसद में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर के तहत भारत में चीतों की दोबारा वापसी के लिए 38.7 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे. यह परियोजना 2021/22 से शुरू होकर 2025/26 तक चलेगी.

Satwik Sharma

Recent Posts

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

7 minutes ago

युवक ने सवाल पूछा तो मंत्री जी ने जड़ दिया थप्पड़? AAP ने दर्ज कराई FIR

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP…

19 minutes ago

7 अक्टूबर की दरिंदगी का हिसाब! नोआ अर्गमनी को बाइक पर अगवा कर भागने वाला हमास आतंकी गाजा में ढेर

इजरायली सेना ने गाजा के नुसेरात में बड़ा एक्शन लेते हुए 7 अक्टूबर हमले के…

56 minutes ago

आंवले से बदली किस्मत! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल की मिसाल है प्रतापगढ़

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो…

1 hour ago