प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने ब्रिटेन में हल्ला मचा रखा है. इसको लेकर जमकर विवाद भी हो रहा है. अब ये विवाद ब्रिटेन की संसद में भी पहुंच गया है. पाकिस्तान मूल के सांसद इमरान हुसैन ने इस मामले को संसद में उठाया तो ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने उनकी खिंचाई कर दी.
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भारतीय पीएम मोदी के समर्थन में बोलते हुए अपनी संसद में कहा कि वो इस डॉक्यूमेंट्री में उनके कैरेक्टरराइजेशन से सहमत नहीं हैं. सुनक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस मामले पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट है, जो स्टैंड लंबे समय से है वह बदला नहीं है. सुनक ने आगे कहा कि निश्चित रूप से हम उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो, लेकिन मैं उस चरित्र-चित्रण से बिल्कुल सहमत नहीं हूं, जो नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है.
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…