भारतीय रेलवे का डेटा लीक! Dark Web पर बिक रहा 3 करोड़ यूजर्स का नाम-नंबर – इंटरनेट की काली दुनिया डार्क वेब पर लाखों भारतीय यूजर्स का डेटा बेचा जा रहा है. डेटा भारतीय रेलवे से जुड़ा हुआ है. ऐसा लग रहा है कि भारतीय रेलवे हाल में ही डेटा ब्रीच का शिकार हुई है. हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन रेलवे के 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा डार्क वेब पर बेचा जा रहा है. सेलर की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. यूजर्स के रिकॉर्ड को हैकर्स फोरम पर बेचा जा रहा है. इसका इस्तेमाल साइबरक्रिमिनल्स लीक हुए डेटा को बेचने और खरीदने के लिए करते हैं.3 करोड़ यूजर्स का डेटा बेचने वाले शख्स का यूजर नेम shadowhacker है, जो डेटा का एक सैंपल भी प्रोवाइड कर रहा है. डेटा खरीदने के पहले कोई शख्स सैपल डेटा को चेक कर सकता है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…