दिल्ली: मायापुरी में ASI की मौत का मामला, चाकू से किए गए थे ताबड़तोड़ कई वार; हमले का वीडियो आया सामने – दिल्ली के मायापुरी में एएसआई शंभुदयाल पर चाकू से हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एएसआई शुभु दयाल के साथ आरोपित साथ चलता हुआ नजर आ रहा है। फिर बीच रास्ते में मौका पर आरोपित ने एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसने एएसआई पर कई बार चाकू से वार किए। बता दें कि चाकू से किए गए हमले में घायल एएसआइ शंभु दयाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से राजस्थान के सीकर, तहसील नीम का थाना, गांव गवली बिहारीपुर के रहने वाले शंभु दयाल अपने पीछे पत्नी संजना, दो बेटियां गायत्री व प्रियंका और बेटे दीपक को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से दिल्ली पुलिस में शोक है। सुबह उनकी मौत की खबर सुनने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी करोलबाग स्थित अस्पताल पहुंचने लगे।
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…