दिल्ली: Covovax बूस्टर डोज को अगले हफ्ते मिल सकती है मंजूरी – भारत में फिलहाल कोरोना की स्थिति सामान्य है. दुनिया के कई देशों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को लेकर भारत भी अलर्ट मोड पर है. इसी को देखते हुए देशभर में एक बार फिर से वैक्सीनेशन पर पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है. अच्छी खबर यह है कि कोवोवैक्स वैक्सीन को अगले हफ्ते बूस्टर डोज के रूप में मंजूरी मिल सकती है. भारत के ड्रग रेगुलेटर का एक एक्सपर्ट पैनल अगले हफ्ते सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स को बूस्टर डोज के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार कर सकता है. केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि कोवोवैक्स को प्रतिबंधित उपयोग के लिए पहले ही मंजूरी दे दी गई है और बूस्टर के रूप में इसके इस्तेमाल पर अगले हफ्ते होने वाली बैठक में चर्चा की जा सकती है.
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…