दिल्ली पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ शाहीन बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है. उपरोक्त प्राथमिकी में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया था कि तैयब मस्जिद इलाके के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल ने भीड़ को देखा जहां कांग्रेस MCD काउंसलर उम्मीदवार अरीबा खान के पिता आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ जोरदार नारे लगाते हुए सभा को संबोधित कर रहे थे. जब कांस्टेबल ने सभा के संबंध में उनसे चुनाव आयोग की अनुमति मांगी तो आसिफ खान आक्रामक हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. आसिफ ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, कांस्टेबल के साथ मारपीट की. थाना शाहीन बाग में आसिफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. जांच जारी है.
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…