ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी की सुरक्षा पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी की सुरक्षा पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राहुल गांधी ने खुद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया. दिल्ली में उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे. कांग्रेस नेता के पत्र के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने सिक्यूरिटी, ट्रैफिक व स्पेशल ब्रांच आदि यूनिटों से रिपोर्ट मांगी थी.इसके बाद यह रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सादी वर्दी में भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. इन्होंने राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा बना रखा था. हालांकि, पुलिस ने रस्से से जो घेरा बनाया था, उसे भी राहुल गांधी तोड़ते दिखे. 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का रूट 23 किलोमीटर लंबा था.

Satwik Sharma

Recent Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

3 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

11 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

46 minutes ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

1 hour ago