होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Rishabh Pant/Team India
Rishabh Pant accident: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गए और उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और बाद में उसमें आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार पंत खतरे से बाहर हैं. शुरुआत में रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पंत को बाद में देहरादून के MAX अस्पताल में रेफर कर दिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके सिर में चोट लगी है, साथ ही उनके पैर में चोट आई है.
मैक्स अस्पताल के डॉक्टर का बयान
मीडिया से बात करते हुए देहरादून के मैक्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष याग्निक ने कहा कि प्रथम दृष्टया उन्हें क्रिकेटर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली है और उनकी हालत स्थिर है. “उनका मूल्यांकन किया जा रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। कुछ परीक्षणों के बाद ही हम और बता सकते हैं. अभी उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है.’
पॉन्टिंग से लेकर SKY तक ने कहा- जल्दी ठोक हो
ऋषभ पंत की कार के हादसे का वीडियो भी जारी हुआ था. जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई. इसके बाद उनकी कार में आग लग गई. तस्वीरों में उनकी कार काफी क्षतिग्रस्त दिख रही थी. वीडियो में कार काफी रफ्तार में नजर आ रही है. कार पलटती हुए सीधे रोड के दूसरी साइड चली गई.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद सूचना अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई. अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…