ग्रीस के क्रेते शहर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक देर रात करीब 1.25 पर साइटिया के उत्तर-पूर्व में 60 किमी (37 मील) की दूरी पर आया. इसकी गहराई 80 किलोमीटर तक थी. ग्रीस में आए इस भूकंप के बाद अब सुनामी की आशंकाएं पैदा हो गईं हैं. सुनामी की संभावना को देखते हुए निगरानी एजेंसियों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों का रुख करने की सलाह दी है.
बताया जा रहा है कि क्रेते शहर में आए भूकंप के झटके को उत्तरी अफ्रीका तक महसूस किया गया है. प्रभावित इलाकों में किसी के हताहत होने या इमारतों को नुकसान पहुंचने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…