PM मोदी के खिलाफ EC ने दर्ज की शिकायत, पोलिंग बूथ के पास रोड शो करने का आरोप – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद के रानिप में स्थित निशान स्कूल में मतदान किया था. चुनाव आयोग को वोट डालने के लिए जाते समय रोड शो करने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत मिली थी. वहीं अब चुनाव आयोग ने उन पर मामला दर्ज किया है. गुजरात कांग्रेस इकाई के लॉ सेल के अध्यक्ष योगेश रवानी ने इसको लेकर शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का झंडा लेकर और भगवा दुपट्टा पहने हुए थे. वोट डालने जाते समय वह रानीप के मतदान केंद्र से 500-600 मीटर दूर अपनी गाड़ी से उतर लिए और आसपास इकट्ठा हुए लोगों के साथ चले. ये आचार संहिता का उल्लंघन है.
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…
Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…
उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…
न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…
Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…