मनोरंजन

Malaika Arora: क्या शादी और बच्चे चाहती हैं मलाइका अरोड़ा? अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर एक्ट्रेस ने क्या कहा

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. उनका शो मूविंग इन विद मलाइका डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है. पहले एपिसोड में मलाइका ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ढेरों बातें फराह खान से की. उन्होंने बताया कि उनके बेटे अरहान ने उन्हें इस शो को करने के लिए सबसे पहले सपोर्ट किया था. बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी उन्हें शो करने के लिए उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि मलाइका को अच्छा समय बिताना चाहिए. एक्ट्रेस के मुताबिक, वो हमेशा ही उनको चीजों को लेकर सलाह देते हैं.

अपने से छोटे इंसान को डेट करने में आई दिक्कत

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते के बारे में भी शो पर बात की. फराह खान ने मलाइका से पूछा कि कि अपने रिश्ते के बारे में कही जाने वाली बातों से वो डील कैसी करती हैं. फराह ने कहा कि उन्होंने भी अपने से आठ साल छोटे शख्स से शादी की थी. उन्हें भी काफी कुछ अपने समय में सुनना पड़ा था. अब मलाइका को भी ऐसी बातें रोज सुननी पड़ती हैं कि ‘तुम ये क्या कर रही हो’, ‘तुम्हारा दिमाग तो ठीक है’.

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee: चार अफेयर की खबरें देख रानी चटर्जी को आ गया ग़ुस्सा, जानें भोजपुरी सिनेमा की ‘क्वीन’ ने क्या कहा

इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘ये आसान नहीं रहा है. मैं रोज किसी ना किसी बात का सामना करती हूं. ये सारी बातें कि अरे तुम तो उससे उम्र में बड़ी हो. जबकि एक मर्द अगर अपने से 20 साल छोटी या 30 साल छोटी लड़की को डेट करता है. तो उसकी तारीफ की जाती है. उन्हें ऐसा महसूस करवाया जाता है. जैसे वो दुनिया का राजा है.लेकिन औरत अपने से छोटे लड़के के साथ रिश्ते में हो तो उसे कूगर और मां-बेटे की जोड़ी बुलाया जाता है. ये बातें रोज कही जाती हैं. इनमें से बहुत-सी बातें तो. बाहरवालों ने नहीं बल्कि मेरे अपनों ने मुझसे कही है. और उन्हीं की बातों से मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचा है.’

क्या शादी-बच्चे चाहती हैं मलाइका?

इसके आगे क्या आप दोबारा शादी करना चाहती हो?’ मलाइका ने जवाब में कहा, ‘देखो, काफी काल्पनिक बातें हैं. जाहिर है हमने इस बारे में बात की आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी चीजों के बारे में बात करते ही हैं. मुझे लगता है कि मैं एक रिलेशनशिप में ज्यादा बेहतर इंसान हूं. मैंने आज जो भी फैसले लिए है. वो इसलिए लिए क्योंकि मैं खुश रहना चाहती थी और आज जो इंसान मेरी जिंदगी में है, मुझे खुश रखता है. इसके बारे में दुनिया क्या कहती है मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता’ .

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago