ब्रेकिंग न्यूज़

एलन मस्क ने संपत्ति गंवाने का बनाया विश्व रिकॉर्ड, टेस्ला की संपत्ति 180 अरब डॉलर घटी

एलन मस्क ने संपत्ति गंवाने का बनाया विश्व रिकॉर्ड, टेस्ला के शेयर में गिरावट के चलते 180 अरब डॉलर घट गई संपत्ति – टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट के बाद उसके प्रमुख एलन मस्क के संपत्ति में बड़ी सेंध लगी है. टेसला के शेयर में इस गिरावट के बाद निजी संपत्ति गंवाने के मामले में एलन मस्क ने विश्व रिकॉर्ड बना डाला है जिसके बाद उनका नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. एलन मस्क ने बीते एक साल में 180 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है. फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक 2021 में एलन मस्क की संपत्ति 320 अरब डॉलर की हुआ करती थी जो जनवरी 2023 में घटकर केवल 138 अरब डॉलर रह गई. इतने कम समय में संपत्ति गंवाने के मामले में एलन मस्क ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब तक ये रिकॉर्ड जापान के टेक निवेशक मासायोशी सॉन के नाम था जिन्होंने 58.6 अरब डॉलर की संपत्ति 2000 में गंवाई थी. लेकिन अब एलन मस्क ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Satwik Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago