गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग वाली एक जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री तय करेगी कब सुनवाई की जाए। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इसमें क्या अर्जेंसी है।
विशाल तिवारी ने यह जनहित याचिका दाखिल की है। जनहित याचिका में कहा गया है कि दुर्घटना के कारण पुल ढह गया, जिसके परिणामस्वरूप 134 से अधिक लोग हताहत हुए। यह सरकारी अधिकारियों की लापरवाही और पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से हमारे देश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनमें कुप्रबंधन, कर्तव्य में चूक, लापरवाही से रखरखाव गतिविधियों के कारण बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने के मामले सामने आए हैं, जिन्हें टाला जा सकता था।
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…