ब्रेकिंग न्यूज़

ICICI Loan Case: चंदा कोचर और दीपक कोचर को बॉम्बे HC से मिली जमानत, कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

Videocon Loan Fraud: बॉम्बे हाई कोर्ट ने ICICI बैंक-वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर (Chanda Kochar) और दीपक कोचर को न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने इस गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया. हाई कोर्ट ने चंदा कोचर और दीपक कोचर को एक-एक लाख रुपए की नकद जमानत पर रिहा करने की अनुमति दी. हालांकि, सीबीआई ने रिहा करने का विरोध किया. लेकिन कोर्ट ने ICICI की पूर्व CEO को रिहा करने का आदेश दे दिया. बता दें कि सीबीआई ने 23 दिसंबर को चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था.

चंदा कोचर पर आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक की कमान संभालने के दौरान, उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिया था और इसके एवज में उनके पति दीपक कोचर की कंपनी न्यूपावर रिन्यूएबल्स को वीडियोकॉन से निवेश मिला था. मई 2020 में प्रवर्तन निदेशालय ने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से करोड़ों के लोन और इससे जुड़े मामले में पूछताछ की थी.

दरअसल, आरोप है कि चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का लोन दिया, इसके छह महीने बाद वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली मेसर्स सुप्रीम एनर्जी ने मैसर्स न्यूपावर रिन्यूएबल्स को 64 करोड़ का लोन दिया. सीबीआई ने चंदा कोचर पर पूछताछ में सहयोग न करने का भी आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: Gautam Adani: मैं अपने सामने के विकल्पों के बारे में नहीं सोचता- गौतम अडानी ने बताया क्या था उनकी जिंदगी का ‘टर्निंग प्वाइंट’

CBI ने वेणुगोपाल धूत को भी किया था गिरफ्तार

चंदा कोचर और दीपक कोचर की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद आईसीआईसीआई बैंक लोन फ्रॉड केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Videocon के मालिक वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) को गिरफ्तार कर लिया था. ICICI बैंक और वीडियोकॉन के शेयर होल्डर अरविंद गुप्ता ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, प्रधानमंत्री और सेबी को एक पत्र लिखकर वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत और ICICI की सीईओ व एमडी चंदा कोचर पर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था. वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद 2018 में चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ और एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

21 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

21 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

31 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

49 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

1 hour ago