होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Auto Expo 2023: तीन साल के ब्रेक के बाद इस साल एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव शो लौट आया है. Auto Expo (ऑटो एक्सपो) भारत में वाहन जगत का सबसे बड़ा इवेंट कहा जाता है जो हर दो साल में आयोजित किया जाता है. कोविड-19 महामारी के चलते इस ऑटोमोटिव इवेंट को 2022 में आयोजित नहीं किया जा सका था. हालांकि एक बार फिर ऑटो एक्सपो फिर से लौटने के लिए तैयार है. इस इवेंट का आयोजन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) आयोजित करती है. यह भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था मानी जाती है.
इस इवेंट में कई तरह के नए उत्पादों, रोमांचक कॉन्सेप्ट और भविष्य की टेक्नोलॉजी को लोगो के सामने लॉन्च किया जाता है. ऑटो एक्सोप में विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों, मोटरसाइकिलों, स्कूटरों, कॉन्सेप्ट व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, मोटर वाहन की टेक्नोलॉजी जैसी चीजों को लोगो के सामने प्रदर्शित करती हैं.
इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास मौजूद है. इसके साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो-कंपोनेंट शो का आयोजन होने वाला है.
ऑटो एक्सपो 2023 का इवेंट 11 से 18 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है. ये कार्यक्रम आम जनता के लिए 14 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक, 16 और 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक और 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर शो बंद होने के समय से एक घंटे पहले लोगों की एंट्री बंद हो जाएगी, जबकि प्रदर्शनी हॉल में एंट्री हर दिन शो बंद होने के समय से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- Stock Market: मजबूत ग्लोबल संकेत से भारतीय बाजार की शानदार शुरुआत
यदि आप भी ऑटो शो देखने के इच्छुक है तो BookMyShow पर आप ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं. एंट्री टिकट की कीमत 13 जनवरी को प्रति व्यक्ति 750 रुपये, 14 और 15 जनवरी को 475 रुपये और बाद के दिनों में 375 रुपये कर दी जाएगी.
इस शो में आपको कार, एमयूवी/एसयूवी, 2-पहिया, 3-पहिया, विशेष वाहन, अवधारणा वाहन, वाणिज्यिक वाहन (ट्रक और बसें), पुरानी कारें, सुपर कार और बाइक, टायर और ट्यूब, तेल कंपनियां, ऑटोमोटिव डिजाइन और टेक्नलॉजी, ऑटोमोबाइल कंपनियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों, आदि के लिए इंजीनियरिंग और आईटी, वित्तीय संस्थान, ऑटो बीमा कंपनियां, मीडिया और ऑटो की प्रदर्शनी की जाएगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…